चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने और मेकअप को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने के लिए एक अच्छा कॉम्पैक्ट पाउडर बेहद जरूरी होता है। सही कॉम्पैक्ट पाउडर न केवल त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख लेता है, बल्कि स्किन टोन को भी एकसमान और फ्रेश लुक देता है। अगर आपका बजट ₹500 तक है, तो आपको महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जी हां, ₹500 के बजट में आने वाले ऐसे ही 4 बेहतरीन कॉम्पैक्ट पाउडर के बारे में यहां बताया जा रहा है, जो आपके रोजाना के मेकअप लुक को तुरंत निखार सकते हैं। जानते हैं आगे...
₹500 के अंदर 4 कॉम्पैक्ट पाउडर की तुलना
आप अपनी स्किन, शेड और कीमत के हिसाब से इनमें से किसी भी कॉम्पैक्ट पाउडर को चुन सकती हैं।
| प्रोडक्ट का नाम | कीमत | प्लेटफॉर्म |
| लैक्मे 9 टू 5 फ्लॉलेस मैट कॉम्प्लेक्शन | ₹368 | अमेजन |
| रेनी बॉलीवुड फिल्टर ब्लरिंग कॉम्पैक्ट | ₹382 | मिंत्रा |
| स्विस ब्यूटी डबल ड्यूटी कॉम्पेक्ट | ₹299 | अमेजन |
| मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट पोरलेस कॉम्पैक्ट | ₹309 | फ्लिपकार्ट |
1. लैक्मे कॉम्पैक्ट पाउडर
लैक्मे का यह 'एप्रिकॉट' शेड वाला कॉम्पैक्ट पाउडर खास तौर पर इंडियन स्किन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 8 ग्राम की पैकिंग में आने वाला यह प्रोडक्ट दिनभर मैट फिनिश दे सकता है।
मुख्य विशेषताएं:
- यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर ऑल-डे मैट लुक देता है।
- चेहरे के हल्के दाग-धब्बों को छिपाने और प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है।
- कीमत - ₹368
2. रेनी कॉम्पैक्ट
यदि आप चेहरे के पोर्स को धुंधला यानी ब्लर करके कैमरे जैसा परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो 'मोका मिराज' शेड में आने वाला यह कॉम्पैक्ट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- लंबे समय तक चलने वाली ये लिप्स्टिक ब्रांड्स हैं हर इंडियन स्किन टन के लिए बेस्ट
मुख्य विशेषताएं:
- यह त्वचा को तुरंत स्मूथ और फ्लॉलेस फिनिश देता है।
- इसका हल्का फॉर्मूला चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होने देता।
- कीमत - ₹382
3 . स्विस ब्यूटी डबल ड्यूटी कॉम्पैक्ट पाउडर
स्विस ब्यूटी का यह 2-इन-1 कॉम्पैक्ट दिन से लेकर रात के मेकअप लुक के लिए एकदम सही है। नेचुरल आइवरी शेड में मिलने वाला यह प्रोडक्ट बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ स्किन केयर गुणों से भी भरपूर है।
मुख्य विशेषताएं:
- इसमें त्वचा को नमी देने वाले विटामिन E और हयालूरोनिक एसिड के गुण शामिल हैं।
- इसे अपनी पसंद के अनुसार हल्का या हैवी किया जा सकता है।
- कीमत - ₹299
4. मेबेलिन न्यू यॉर्क मैट पोरलेस पाउडर कॉम्पैक्ट
'नेचुरल बेज' शेड में आने वाला मेबेलिन का यह कॉम्पैक्ट पाउडर रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी फेमस है। यह ऑयली और नॉर्मल स्किन दोनों प्रकार के लिए असरदार है।
मुख्य विशेषताएं:
- यह ओपन पोर्स को छुपाकर फाइन मैट फिनिश देता है।
- मात्रा: 8.5 ग्राम।
- कीमत - ₹309
निष्कर्ष
यह भी पढ़ें- गर्मियों में डल और ड्राई स्किन को कहें बाय, 'वॉटरमेलन' आइस क्यूब से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Images: magnific
