पूर्व दिशा में कौन से भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए?
Preeti Sharma
02-05-2024, 10:30 IST
www.herzindagi.com
घर की दीवारों को सजाने के लिए हम कई तरह के तस्वीर को लगाते हैं। वहीं, वास्तु के अनुसार घर की सही दिशा में सही भगवान की तस्वीर लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है। आइए, जानते हैं पूर्व दिशा में किस भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए।
पूर्व दिशा में किस की तस्वीर लगाएं?
घर के पूर्व दिशा में वास्तु के अनुसार सूर्य भगवान की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मकता बनाए रखता है।
भगवान सूर्य की दिशा
पूर्व दिशा को वास्तु के अनुसार भगवान सूर्य की दिशा माना जाता है। इस वजह से पूर्व दिशा में हमेशा सूर्य भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए।
तांबे का सूर्य
पूर्व दिशा की और उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगाना काफी शुभ होता है। इसे आप मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।
धन लाभ के अवसर
घर के इस दिशा में सूर्य भगवान की तस्वीर लगाने से धन लाभ के साथ-साथ आपका मान-सम्मान भी काफी बढ़ता है।
भगवान का आर्शीवाद
पूर्व दिशा में सूर्य भगवान की तस्वीर लगाने से भगवान की कृपा बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्य भी निरोग रहते हैं।
सुख-समृद्धि का प्रतीक
सही दिशा में सूर्य भगवान की तस्वीर लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
सकारात्मकता का माहौल
सकारात्मकता का माहौल बनाए रखने के लिए सही दिशा में सही भगवान की फोटो लगानी चाहिए। यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है।
पूर्व दिशा में आप भी सूर्य भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।