शुभ-लाभ घर की किस दिशा में बनाना चाहिए?


Preeti Sharma
04-06-2024, 08:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में घर के बाहर स्वास्तिक लगाया जाता है। इसे काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर के बाहर मुख्य द्वार पर शुभ लाभ भी लिखा जाता है। इस चिन्ह का अपना धार्मिक महत्व है। इसे घर के बाहर लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं, इसे लेकर वास्तु के अनुसार कुछ नियम बनाए गए हैं। आइए, जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से इस बारे में-

शुभ-लाभ कहां लगाना चाहिए

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर पर शुभ-लाभ लिखने की सबसे अच्छी जगह मुख्य द्वार है। इसे दरवाजे पर लगाना काफी अच्छा माना जाता है।

किस दिशा में लगाएं शुभ-लाभ

    वास्तु के अनुसार शुभ-लाभ को मुख्य द्वार के पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास हमेशा बना रहता है।

ग्रह दोष दूर करे

    घर के दरवाजे पर सही दिशा में शुभ-लाभ लिखने से ग्रह दोष दूर होते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है।

धन लाभ के लिए इस दिशा में लगाएं चिन्ह

    वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा भी शुभ-लाभ लिखने के लिए अच्छी मानी जाती है। इस जगह शुभ-लाभ लिखने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

पारिवारिक कलह दूर करे

    माना जाता है कि घर की सही दिशा में शुभ-लाभ लगाने से घर के सदस्यों के बीच कलह खत्म हो सकता है। इससे भगवान का आर्शीवाद बना रहता है।

मंदिर में बनाए शुभ-लाभ

    घर के दरवाजे के अलावा आप मंदिर में भी शुभ-लाभ बना सकते हैं। यह भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

कहां नहीं लगाना चाहिए शुभ-लाभ

    वास्तु के अनुसार अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो शुभ लाभ नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति रहती है और राहु का बुरा असर पड़ता है।

    कहा जाता है कि घर की सही दिशा में शुभ-लाभ लिखने से काफी फायदा मिलता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।