करवा चौथ की थाली में रखें ये 7 चीजें, लंबी होगी पति की उम्र


Preeti Sharma
27-10-2023, 17:07 IST
www.herzindagi.com

    करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और व्रत रखती हैं। इस साल यह त्यौहार 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। आइए, जानते हैं इस दिन पूजा की थाली में किन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है।

मिट्टी का करवा

    करवा चौथ की थाली में मिट्टी या पीतल का करवा रखना जरूरी माना जाता है। इसे पूजा की थाली में शामिल करना काफी शुभ होता है।

सुहाग का सामान

    पूजा की थाली में मां पार्वती को अर्पित करने के लिए सुहाग का सामान अवश्य रखें। यह सामान बाद में किसी सुहागिन महिला को दे दिया जाता है।

छलनी

    करवा चौथ का व्रत तोड़ते समय महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके लिए वह छलनी का इस्तेमाल करती हैं। इसके भी पूजा की थाली में शामिल करें।

आटे का दीपक

    पूजा में आटे का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए करवा चौथ की थाली में आटे का दीपक जरूर रखें।

कुमकुम

    कुमकुम को सुहाग की निशानी माना जाता है। इसका पूजा की थाली में होना जरूरी है। इसके बिना पूजा सफल नहीं मानी जाती है।

मिठाई

    करवा चौथ पर पूजा की थाली में दूध से बनी मिठाई को भी शामिल करना चाहिए। इसके साथ पूजा करने के लिए रोली और चावल भी रखें।

इन चीजों को भी करें शामिल

    इनके अलावा पूजा की थाली में सिंदूर, अक्षत और मिठाई या मेवे को भी शामिल किया जा सकता है। साथ ही चंद्रमा को अर्घ देने के लिए तांबे का लोटा रखें।

    करवा चौथ पर पूजा की थाली में इन चीजों को जरूर शामिल करें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com