सपने में सफेद बिल्ली देखने का क्या मतलब होता है?


Nikki Rai
14-09-2024, 08:04 IST
www.herzindagi.com

    बिल्‍ली का सपने में आना कभी-कभी डराने वाला हो सकता है। लेकिन स्वप्‍नशास्‍त्र कहता है कि बिल्‍ली का सपना देखने वाले व्‍यक्ति को जल्‍द ही धन लाभ होता है और उसकी किस्‍मत चमक जाती है। वहीं, सपने में सफेद बिल्ली दिखने के भी कई अर्थ बताए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें सपने में सफेद बिल्ली देखने का क्या मतलब होता है?

सफेद बिल्ली

    शास्त्रों में सफेद बिल्ली को देखना बहुत ही शुभ बताया गया है। स्वपन शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आपको सफेद बिल्ली दिखाई दे तो यह शुभ संकेत नहीं है।

धन प्राप्ति का संकेत

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद बिल्ली का आना बहुत ही अच्छा होता है। इसका अर्थ है कि बहुत जल्दी ही आपको धन लाभ होने वाला है।

माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

    सफेद बिल्ली का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में अगर आपको सपने में सफेद बिल्ली के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी।

तरक्की मिलती है

    सपने में सफेद बिल्ली का आना तरक्की का संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जल्दी ही तरक्की हासिल होने वाली है।

गरीबी होगी दूर

    यदि आप जीवन में गरीबी का सामना कर रहे हैं और आपको सपने में बिल्ली दिखती है, तो इसका अर्थ है कि आपकी दरिद्रता दूर होने वाली है।

खुल जाती है किस्मत

    सपने में सफेद बिल्ली दिखने का अर्थ है कि आपकी बंद किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। इसे भाग्योदय का संकेत माना गया है।

बच्‍चे के साथ बिल्ली देखना

    अगर आप सपने में बिल्‍ली को उसके बच्‍चे के साथ देखते हैं तो यह सपना आपको जल्‍द ही धनवान बना सकता है। ऐसा सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे रूका हुआ धन भी वापिस मिल सकता है।

    सपने में सफेद बिल्ली देखने के ये अर्थ हो सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com