सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?


Preeti Sharma
24-04-2024, 11:30 IST
www.herzindagi.com

    पूजा के दौरान हम भगवान के सामने घी या सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है और भगवान की कृपा भी घरवालों पर हमेशा बनी रहती है। वहीं, कुछ लोग सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं। आइए, जानते हैं घर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से क्या होता है।

घर में आती है खुशहाली

    घर के मुख्य द्वार पर या भगवान के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से शुभ फल मिलता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

जीवन की समस्याएं दूर करे

    सरसों के तेल का दीपक जलाने से जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है और सब अच्छा होता है।

सकारात्मक ऊर्जा

    घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बना रहता है और नकारात्मक चीजें दूर रहती हैं।

शनिदेव होते हैं प्रसन्न

    शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव जल्दी ही प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में आने वाले शनि दोषों से मुक्ति मिलती है।

ग्रह दोष दूर करे

    कहा जाता है कि सरसों के तेल का दीपक जलाने से ग्रह दोष दूर हो सकते हैं। जिससे जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

आर्थिक तंगी दूर करे

    घर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कमी नहीं होती है।

कब जलाना चाहिए दीपक

    माना जाता है कि सरसों के तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे भगवान का आर्शीवाद हमेशा घर के सदस्यों पर बना रहता है।

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार सरसों के तेल का दीपक जलाना काफी फायदेमंद होता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।