होलिका दहन में चंदन की लकड़ी डालने से क्या होता है?
Pragati Pandey
11-03-2025, 11:20 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है। होली के ठीक एक दिन पहले देशभर में होलिका दहन किया जाता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन में चंदन की लकड़ी डालने से क्या होता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी ने जानकारी शेयर की है।
ग्रहों की दशा कैसे सही करें?
अगर आपके कुंडली में ग्रहों की दशा खराब है, जिसकी वजह से आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं, तो ऐसे में होलिका दहन में आप चंदन की लकड़ियों को डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में ग्रहों की दशा शांत हो सकती है।
घर की सुख-शांति का उपाय
अगर आपके घर में सुख-शांति का अभाव है, जिसकी वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं, तो आप होलिका दहन में चंदन की लकड़ियों को डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति का वास हो सकता है।
सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में होलिका दहन वाले दिन होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ियों को जरूर डालें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
बच्चे का पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?
अगर आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नही लगता है, तो आप होलिका दहन के दिन चंदन की लकड़ियों को डाल सकते हैं। इसके बाद होलिका की राख को बच्चे के माथे पर लगाएं। ऐसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में लग सकता है।
घर के वैभव के लिए क्या करें?
अगर आपके घर में वैभव की कमी है, तो आप होलिका दहन की आग में चंदन की लकड़ी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति के साथ वैभव का वास हो सकता है।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए क्या करें?
अगर आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की कमी है और दोनों में बार-बार लड़ाई-झगड़ा होता रहता है, तो आप होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों में प्रेम बढ़ सकता है।
होलिका दहन में चंदन की लकड़ी के साथ क्या डालें?
होलिका दहन में आप चंदन की लकड़ी के साथ सूखा नारियल कर्पूर, पान का पत्ता और गेहूं भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आपको सफलता भी प्राप्त हो सकती हैं।
होलिका दहन में चंदन की लकड़ी डालना शुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।