लौंग और कपूर का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। इन्हें पूजा में साथ में जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। घर में केवल इनका धुआं करने से ही घर की कई परेशानी दूर हो जाती हैं। दिवाली के दिन लौंग और कपूर साथ में जलाने से कई लाभ मिलते है। आइए वास्तु एक्सपर्ट राधाकांत वत्स जी से जानें दिवाली पर लौंग और कपूर क्यों जलाना चाहिए-
रोगों से मिलेगी मुक्ति
यदि आपके घर का कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है, तो आपको दिवाली के दिन लौंग और कपूर जरूर जलाना चाहिए। साथ ही माता लक्ष्मी से घर के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें।
नकारात्मक ऊर्जा करे दूर
यदि आपको अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचाना है, तो इस दिन घर में कपूर और लौंग का धुआं करें। इससे आपको हर तरह की बुराई से छुटकारा मिलेगा।
आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए आपको दिवाली की रात को लौंग और कपूर साथ में जलाना चाहिए।
कलेश दूर करे
घर में अक्सर कलेश बना रहता है, तो आपको दिवाली पर ये खास उपाय जरूर अपनाना चाहिए। दिवाली की रात को इस उपाय से आपके परिवार में शांति आएगी।
सुख-शांति के लिए
आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति बनी रहे, तो इसके लिए आपको दिवाली पर 2 लौंग और कपूर का जरूर जलाने चाहिए।
करियर में तरक्की
लंबे वक्त से आपको अपने करियर में सफलता हासिल नहीं हुई है, तो इसके लिए आपको दिवाली की रात ये उपाय आजमा चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।
धन लाभ के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपको पैसों की कमी न रहे और हमेशा आपके घर में धन-धान्य बना रहे, तो इसके लिए आपको दिवाली पर लौंग और कपूर साथ में जलाने चाहिए।
आप भी दिवाली के दिन लौंग और कपूर जलाकर ये लाभ ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com