पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने के क्या फायदे हैं?
Sneha Sharma
23-06-2025, 10:40 IST
www.herzindagi.com
हाथ के साथ साथ पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने से भी तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने के क्या फायदे हैं?
पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला
माना जाता है कि पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही सफलता प्राप्त करने में आसानी भी होती है।
सुख-समृद्धि का कारक
आपको बता दें कि तांबे का छल्ला सुख-समृद्धि का कारक कहा जाता है। इसे धारण करने से जीवन में शुभता आती है और काम बनने लगते हैं।
त्रिदोषों को संतुलित करने में मंदद
आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि तांबे का छल्ला पहनने से त्रिदोषों को संतुलित करने में मदद मिलती है। ऐसे में आपकी पाचन क्रिया को बेहतर हो सकती है।
सूर्य और मंगल ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है कि तांबे का छल्ला सूर्य और मंगल ग्रह को शांत करने में सहायक माना जाता है। इससे व्यक्ति की परेशानियां कम होने लगती है।
तनाव को कम करने में मदद
माना जाता है कि पैर के अंगूठे में तांबे का छल्ला पहनने से मानसिक शांति मिलती है साथ ही तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
तांबे का छल्ला पहनने के नियम
ज्योतिष शास्त्र में बताया जाता है कि हमें कभी भी शनिवार के दिन तांबे का छल्ला नहीं पहनना चाहिए। इससे जीवन में तनाव आ सकते हैं।
तांबे का छल्ला धारण किन लोगों को करना चाहिए
माना जाता है कि मेष, सिंह और धनु राशि को लोगों के लिए तांबे का छल्ला धारण करना शुभ माना गया है। इससे कई विशेष फल मिलते हैं।
धनु राशि को लोगों के लिए तांबे का छल्ला धारण करना शुभ माना गया है। इससे कई विशेष फल मिलते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com