मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से पहले जान लें ये बातें
Jyoti Shah
28-02-2025, 08:00 IST
www.herzindagi.com
आपने कई लोगों को अपने घर के मेन गेट पर शुभ-लाभ का स्टीकर लगाए हुए देखा होगा। हिंदू धर्म में ऐसा करने का खास महत्व होता है। लेकिन मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाते समय कुछ खास बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आइए जानें इस बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से।
इस जगह न लगाएं शुभ-लाभ
अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो भूलकर भी वहां शुभ-लाभ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।
लगता है वास्तु दोष
माना जाता है दक्षिण दिशा में मेन गेट होने पर उस पर शुभ-लाभ लगाने से वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही, इससे घर के सदस्यों की सफलता में रुकावट आ सकती है।
सही दिशा है जरूरी
शुभ-लाभ मुख्य द्वार पर तभी लगाना चाहिए जब दरवाजा पूर्व दिशा में हो। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
साथ-साथ लिखें शुभ-लाभ
घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ का स्टीकर लगाते समय ध्यान रखें कि यह पास-पास हों। इन्हें ज्यादा दूरी पर लगाना या लिखना नहीं चाहिए।
प्लास्टिक का शुभ-लाभ न लगाएं
माना जाता है कि भूलकर भी घर के मुख्य द्वार पर प्लास्टिक का शुभ-लाभ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
हाथों से बनाएं शुभ-लाभ
आप मुख्य द्वार पर स्टीकर लगाने की बजाए शुभ-लाभ हाथ से भी लिख सकती हैं। इसके लिए हल्दी, चंदन या रोली की मदद लेना अच्छा रहेगा।
तांबे का शुभ-लाभ
ऐसी मान्यता है कि मुख्य द्वार पर तांबे से बना शुभ-लाभ लगाया जा सकता है। मेन गेट पर शुभ-लाभ लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लगाने से पहले इन बातों का ख्याल जरूर रखें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।