ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए अपनाएं ये कमाल के टिप्स
Sneha Sharma
17-01-2025, 15:30 IST
www.herzindagi.com
सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों की देखभाल करने की काफी जरूरत होती है। अगर उन पर ध्यान न दिया जाए तो उसके रोएं निकलते हैं। जिसकी वजह से कपड़ों की चमक पूरी तरह से खराब हो जाती है।
कपड़ों से रोएं हटाने के लिए टिप्स
ऐसे में मन में ये सवाल आता है कि इन रोएं को कपड़ों से कैसे अलग किया जाए। कई बार बंद अलमारी के अंदर भी कपड़ों में रोएं निकल आते हैं। इसके लिए आप कुछ टिप्स से इन्हें आसानी से निकाल सकते हैं। चलिए आपको बताते इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
कपड़ो को धोने का गलत तरीका
ऊनी कपड़ों में लिंट यानी रोएं निकलने की वजह कपड़ो को धोने का गलत तरीका हो सकता है। अक्सर आपने देखा ही होगा कि कपड़े पर लिखा होता है कि उसे किस तरह के डिटर्जेंट से धोना है। आप ऊनी कपड़ों को ज्यादा गर्म पानी और केमिकल वाले डिटर्जेंट में न धोएं।
कपड़ों को को पहनकर न सोएं
कई लोग ऐसे होते हैं, जो ऊनी कपड़ों को को पहनकर ही सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कपड़ों में ज्यादा रोएं और चमक गायब हो जाती है।
कंघी का इस्तेमाल
अब सवाल से आता है कि ऊनी कपड़ों पर से रोएं को किस तरह से हटाया जाए। उसके लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही इससे आसानी से रोएं निकल जाएंगे। आप कंघी को एक रेजर की तरह इस्तेमाल करके रोएं निकाल सकते हैं।
लिंट रिमूवर
बाजार में कई तरह के लिंट रिमूवर भी आते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कपड़ों को रोएं निकाल सकते हैं। इससे कपड़े पहले की तरह नए भी लगते हैं।
व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल
अगर कोशिश करने के बाद भी रोएं कपड़ों पर रह जाते हैं, तो आप व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप कपड़े धोते समय थोड़ा सा विनेगर उसमें डालें। ऐसा करने से रोएं कम हो जाएंगे
आसान हेक्स से आसानी से रोएं निकाल सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com