शुक्रवार के दिन कलावे की बत्ती जलाने से क्या होता है?
Sneha Sharma
13-02-2025, 11:40 IST
www.herzindagi.com
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है और घर से दरिद्रता और तंगी, कर्ज खत्म हो जाते हैं। आपको बता दें कि विशेष रूप से शुक्रवार के मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
कलावे की बत्ती का दीपक
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते समय हमेशा दिया जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। एक उपाय के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कलावे की बत्ती का दिया जलाना शुभ माना जाता है। आईए इसके बारे में से जानते हैं ।
कलावे की बत्ती का दीपक के उपाय
कलावे को रक्षा सूत्र भी माना जाता है। कलावे में त्रिदेव और भगवान शिव का वास माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह भी माना जाता है कि कलावे में तीन देवियों का वास मां लक्ष्मी, सरस्वती, मां पार्वती का वास भी होता है।
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
कलावे की बत्ती का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है और त्रिदेवों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
शुक्रवार के दिन जलाएं कलावे की बत्ती का दीपक
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समाने कलावे की बत्ती का दीपक जलाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं
घर के मुख्य द्वार पर भी कलावे की बत्ती का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और इसे सूर्य का तत्व माना जाता है। ऐसा करना बहुत शुभ माना गया है।
सुख समृद्धि
इतना ही नहीं कलावे की बत्ती का दीपक हर दिन जलाने से सौभाग्य प्राप्त होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे विशेष फलों की प्राप्ति भी होती है।
कलावे की बत्ती का दीपक हर दिन जलाने से सौभाग्य प्राप्त होता है और सुख समृद्धि बनी रहती है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com