सपने में अपने पति-पत्नी को देखना शुभ या अशुभ? जानें


Jyoti Shah
21-12-2023, 17:30 IST
www.herzindagi.com

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति रात में सोते समय जो भी सपना देखता है उसका असल जिंदगी में कोई न कोई मतलब जरूर होता है। ऐसे में अगर आपने नींद में पति-पत्नी को देखा है, तो आइए जानते हैं कि यह सपना शुभ संकेत देता है या अशुभ।

पति-पत्नी को देखना

    अगर सपने में आपको अपने पति या किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी दिखाई देती है, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके रिश्ते पार्टनर के साथ मजबूत होंगे।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली

    सपने में अपने पति या पत्नी को देखना एक अच्छा संकेत होता है। यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

माता-पिता को देखना

    अगर आपको सोते समय सपने में माता-पिता दिखाई देते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है की आपको आने वाले दिनों में काम में सफलता प्राप्त हो सकती है।

पार्टनर से लड़ाई करते देखना

    सपने में अपनी पत्नी या पति से खुद को लड़ते हुए देखना अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप पारिवारिक जीवन में कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

आ सकता है बुरा समय

    अगर आप सपने में पार्टनर से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में और भी ज्यादा खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

पति या पत्नी को बीमार देखना

    कहा जाता है कि सपने में अपने पति या पत्नी को बीमार देखने शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां जल्दी ही समाप्त हो सकती हैं।

पति-पत्नी को साथ सोते देखना

    अगर आप सपने में खुद को अपने पार्टनर के साथ सोते हुए देखते हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप दोनों के बीच का प्रेम और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।

    सपने में पति-पत्नी को देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।