स्कूल के समय कई मजेदार गेम्स खेले जाते थे। जानें इस खेलों के बारे में।
खो खो
इस खेल में 2 टीमें होती थीं, जिसमें हर टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। लेकिन 1 बार में मात्र 9 खिलाड़ी ही मैदान पर खेल सकते हैं।
आइ पाइस
खेल में बच्चे को टीम के बाकी छुपे हुए साथियों को खोजना होता था।
फ्लेमस
खेल में F का मतलब फ्रेंड्स, L = लव, A =अफेयर, M = मैरेज, E = दुश्मन, S = सिस्टर होता है। अगर किसी के क्रश और उसका मैच लव या मैरिज का बन जाता था बच्चे खुश हो जाते थे।
फुटबॉल
इस खेल में बच्चे पैर से फुटबॉल को किक करते थे। हालांकि तब खेल की नियम नहीं पता होते थे।
पेन फाइट
अक्सर फ्री पीरियड में बच्चे डेस्क पर पेन से पेन फाइट खेलते थे।
लंगड़ी टांग
बच्चे चाक से जमीन पर खाने बनाकर लंगड़ी टांग खेलते थे। ये गेम काफी मजेदार थे।
विष अमृत
इसमें एक बच्चा बाकी बच्चों को पकड़ कर विष करता था। बाकी बच्चे उसे छूकर अमृत बोलते थे।
कंचे
कांच के बने खूबसूरत कंचों से कई बच्चे खेलना पसंद करते थे। आज भी कुछ बच्चों के पास इसका अच्छा कलेक्शन होता है।
लगोरी
इस खेल में कई फ्लैट पत्थरों को एक दूसरे के ऊपर रखा जाता था और फिर खिलाड़ी को गेंद से उसपर निशाना लगाना होता था।
स्टेपो
चॉक से जमीन पर 7 ब्लॉक्स बनाए जाते थे। फ्लैट पत्थर का टुकड़ा फेंक कर यह खेल खेला जाता था।
अंताक्षरी
ये सबसे ज्यादा फेमस गेम है। बड़े भी इसे पसंद करते हैं। स्कूल, पिकनिक या फिर फैमिली के साथ फ्री टाइम में बच्चे इसे खेलते थे।
पर्ची गेम
इसमें 4 पर्चियों को 4 बच्चे उठाते थे। जिसके पास मंत्री की पर्ची होती थी उसे चोर और सिपाही का पता करना होता था।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi।com के साथ