मुख्य द्वार पर बनाएं ये 2 चिन्ह, बढ़ने लगेगा बैंक बैलेंस
Nikki Rai
07-03-2024, 12:21 IST
www.herzindagi.com
वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा माना जाता है हर तरह की शक्तियां घर के मुख्य द्वार से ही अंदर प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर में सकारात्मकता के लिए आप मुख्य द्वार पर 2 शुभ चिन्ह बना सकते हैं। इसके बारे में जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से-
शंख की चिन्ह
हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु में शंख को पवित्रता, शुभता और दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। इसका चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर बनाना बहुत ही शुभ है।
चक्र की चिन्ह
ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर शंख और चक्र का संयोजन सकारात्मकता को आकर्षित करता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शंख और चक्र का चिन्ह
मुख्य द्वार पर इन दोनों चिन्हों को साथ में बनाना बहुत ही फलदायी माना गया है। यह घर में धन और सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है।
नकारात्मकता होती है दूर
मुख्य द्वार पर ये 2 चिन्ह साथ में बनाने से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
धन की नहीं होगी कमी
मेन गेट पर ये 2 शुभ चिन्ह साथ में बनाने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। इससे माता लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।
माता लक्ष्मी का होता है वास
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मुख्य द्वार पर ये शुभ चिन्ह बनाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
सुख-समृद्धि आती है
यदि आप मेन गेट पर चक्र और शंख का चिन्ह साथ में बनाते हैं, तो इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर ये 2 चिह्न बनाने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com