होली आने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। इस बार 14 फरवरी को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। होली के रंग खेलते हुए बॉलीवुड गानों पर झूमना एक परंपरा बन चुकी है। गानों के बिना होली पार्टी में रौनक नहीं आती है, ऐसे में हम आपके लिए कुछ जबरदस्त गानों की लिस्ट लेकर आए हैं। इन गानों पर होली के दिन डांस करके आप भी धूम मचा सकते हैं।
जय-जय शिव शंकर
इस लिस्ट में पहले नंबर पर जय-जय शिव शंकर सॉन्ग है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के इस जबरदस्त गाने पर होली पार्टी में धूम मच जाएगी। ऐसे में आज ही इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लें।
बद्री की दुल्हनिया
आलिया भट्ट और वरुण धवन का गाना बद्री की दुल्हनिया भी होली पार्टी के लिए बेस्ट सॉन्ग है। यह गाना काफी एनर्जेटिक है, ऐसे में इस गाने पर डांस करके होली पर मजा ही आ जाएगा।
होली में रंगीले
होली में रंगीले सॉन्ग भी इस लिस्ट में शामिल है। मौनी रॉय और जैकी भगनानी के इस गाने पर आप होली के दिन जमकर डांस कर सकते हैं। यह पार्टी में रौनक ला देगा।
बलम पिचकारी
होली का त्योहार हो और बलम पिचकारी गाना ना बजाया जाए ऐसा हो सकता है भला। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के इस गाने को हर कोई पसंद करता है। इस गाने को आप भी होली पार्टी के लिए अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
लड़की आंख मारे
होली पार्टी में एनर्जेटिक सॉन्ग पर डांस करने का प्लान है, तो लड़की आंख मारे गाने को प्लेलिस्ट में शामिल कर लें। रणवीर सिंह और सारा अली खान का यह गाना जोश और एनर्जी से भरपूर है।
लहू मुंह लग गया
होली पार्टी में भांग के नशे में डांस करना है या फिर स्लो मोशन डांस करना है, लहू मुंह लग गया गाना बेस्ट रहेगा। इस गाने में दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
होली पार्टी मचेगी धूम, बजाएं ये जबरदस्त गाने। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।