साउथ कोरिया जितना छोटा है। उतना ही पॉवरफुल देश है। यहां की टेक्नोलॉजी जापान को भी टक्कर दे सकती है। यहां पर बेहद खूबसूरत एयरपोर्ट भी हैं। लेकिन, इसके बावजूद यहां की कुछ चीजें बेहद अजीबो-गरीब हैं या यूं कहें कि इंटेरेस्टिंग हैं। चलिए, साउथ कोरिया से जुड़े अनुसने फैक्ट्स जान लें -
प्लास्टिक सर्जरी में सबसे आगे
ये देश प्लास्टिक सर्जरी में सबसे आगे है। यहां के लोग खूबसूरत दिखने के लिए सबसे ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं।
शराब पीने की उम्र
यहां पर 20 साल की उम्र से पहले कोई भी इंसान शराब या नशा नहीं कर सकता है। ये गैरकानूनी माना जाता है। इसलिए, शराब की खपत में ये देश 19वें नंबर पर है।
पुरुष करते हैं मेकअप
ये जानकर सभी को हैरानी होगी कि यहां महिलाओं से ज्यादा पुरुष अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं। वे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर करीब 900 मिलियन डॉलर खर्च करते हैं।
ब्लड ग्रुप से होती है पहचान
इस जगह पर पर्सनालिटी की पहचान उनके ब्लड ग्रुप से की जाती है। ब्लड ग्रुप से पता चलता है कि इंसान बुरा है या अच्छा।
पैदा हुआ बच्चे
साउथ कोरिया में जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो, उसे एक साल का माना जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि शिशु गर्भ में 9 महीने रहता है। इसलिए, उसे एक साल का मानते हैं।
साफ-सफाई का ध्यान
इस आबादी 5 करोड़ से ऊपर है, जिसमें से 85% से अधिक प्रतिशत लोग शहर में रहते हैं। फिर भी यहां साफ-सफाई पर खास तौर से ध्यान दिया जाता है।
रोबोट का आविष्कार
इस देश ने सबसे पहले रोबोट को नौकरी पर रखा था और 2012 में जेल की सुरक्षा के लिए गार्ड के रूप में रोबोट का निर्माण किया था।
अगर आप भी साउथ कोरिया से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें जानना चाहते हैं तो, यहां पढ़ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।