शादी के बाद दुल्हन का मायके से ससुराल जाना और ससुराल से मायके जाना लगा रहता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि दुल्हन मायके से ससुराल जाने के लिए कौन से दिन शुभ होते हैं। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
ससुराल जाने के लिए शुभ दिन
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो सोमवार का दिन का सबसे शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन आप मायके से ससुराल जा सकती हैं। हालांकि, ये ध्यान दें कि उस दिन दिशाशुल न हो।
क्या बुधवार को ससुराल जा सकते हैं?
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो आप बुधवार के दिन जा सकती हैं। इस दिन को यात्रा के लिए अच्छा माना जाता है। दिशाशुल देखकर ही अपनी यात्रा शुरू करें।
शुक्रवार को कहा जा सकते हैं?
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो आप शुक्रवार को जा सकती हैं। इस दिन यात्रा जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं। यात्रा के पहले दिशाशुल देखर ही यात्रा करें।
नवरात्रि में कहां यात्रा करें?
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो आप नवरात्रि में किसी भी दिन जा सकती हैं। नवरात्रि के समय प्रत्येक दिन शुभ माना जाता है।
क्या सावन में यात्रा कर सकते हैं?
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो आप सावन में भी जा सकती हैं। सावन में भी बहुत सी दुल्हने अपने मायके से ससुराल जाती हैं।
एकादशी को क्या करना चाहिए?
अगर आपको मायके से ससुराल जाना है, तो आप एकादशी के दिन भी जा सकती है। यह दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। आप इस दिन यात्रा कर सकती हैं।
मायके से ससुराल जाने के लिए ये दिन शुभ माने जाते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।