घर में इस फूल का पौधा लगाएं, गरीबी दूर भगाएं


Megha Jain
24-09-2023, 09:00 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु के हिसाब से घर में कई पौधे लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा ही एक अपराजिता का पौधा भी है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत से उन उपायों के बारे में जानते हैं -

पॉजिटिव एनर्जी

    अपराजिता का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और इसी से घर में बरकत आती है।

परिवार में झगड़ा

    अगर आपके घर में रोजाना कलेश हो रहा है या लड़ाइयां होती रहती हैं, तो घर में अपराजिता का पौधा लगाना चाहिए। इससे गृह कलेश दूर होता है।

समाजित स्थिति होती है बेहतर

    अपराजिता का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होती है। इससे सामाजिक स्थिति भी सुधरती है।

परीक्षा के लिए

    अगर आपको परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत आती है, तो आप घर में अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं। इससे परीक्षा में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

घर के लिए शुभ

    अपराजिता का पौधा घर में लगाना घर के मुखिया के लिए शुभ होता है। इससे उन्हें व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलती है।

किस दिशा में लगाएं

    अपराजिता का पौधा घर में लगाने से पहले सही दिशा का ध्यान रखें। इसे घर के दक्षिण कोने में ही लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

किस दिन लगाएं

    अपराजिता का पौधा किसी भी दिन लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, इस पौधे को गुरुवार या शुक्रवार को लगा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी मेहरबान होती है।

    आप भी अपराजिता का पौधा घर में लगाकर खुशहाल जीवन पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।