दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए?
Pragati Pandey
23-04-2025, 13:12 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई सारे जानवरों की फोटो लगाते हैं, जिसमें 7 घोड़ों वाली तस्वीर शामिल होती है। कई सारे लोग इस तस्वीर को घर में लगाते समय सही दिशा को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
दक्षिण दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर
अगर आपको अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगानी है, तो आप दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में कई सारे लाभ हो सकते हैं। 7 घोड़ों की तस्वीर घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है।
आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति हमेशा खराब रहती है, तो इसे सही करने के लिए आप अपने घर में दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार
अगर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की है, तो आप अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। इस तस्वीर के रोजाना देखने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
व्यापार और नौकरी में मिलेगी सफलता
अगर आपको लंबे समय व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त नही हो रही है, तो आप अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
अगर आपके जीवन में आत्मविश्वास की कमी है, तो आप अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद हो सकती है।
घर में बढ़ेगी शुभता और सौभाग्य
अगर आपके घर में शुभता और सौभाग्य की कमी है, तो आप अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में शुभता और सौभाग्य बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
बीमारियां होंगी कम
अगर आपके घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं, तो आप अपने घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में बीमारियां कम हो सकती है।
घर में दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाना शुभ हो सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।