इतने पढ़े लिखे हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट


Hema Pant
20-01-2023, 17:38 IST
www.herzindagi.com

    मुकेश अंबानी के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट?

कौन हैं अनंत और राधिक मर्चेंट

    अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। वहीं राधिका मर्चेंट इंडियन क्लासिकल डांसर हैं।

क्यो हैं अनंत और राधिक मर्चेंट चर्चा में?

    अनंत अंबानी काफी लंबे समय से राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने सगाई की है। इसलिए दोनों का नाम मीडिया की हेडलाइन्स में है।

अनंत अंबानी की एजुकेशन

    अनंत अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी प्रोविडेंस से हायर एजुकेशन कंप्लीट की है।

राधिक मर्चेंट कितनी पढ़ी लिखी हैं?

    राधिका मर्चेंट ने मुंबई के द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से स्कूलिंग की है। राधिका ने 2017 में न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन की है। साथ ही राधिका ने बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से International Baccalaureate में डिप्लोमा किया है।

क्या करते हैं अंनत अंबानी?

    अभी अनंत अंबानी फैमिली बिजनेस संभाल रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियम लीग टीम मुंबई इंडियंस के को-ओनर हैं।अंनत अंबानी को Reliance New Energy Solar और Reliance New Solar Energy के लिए भी डायरेक्टर नियु्क्त किया जा चुका है।

क्या करती हैं राधिका मर्चेंट?

    राधिका मर्चेंट अपने पेरेंट्स के साथ फार्मास्युटिकल कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ग्रुप का हिस्सा हैं।

अंबानी फैमिली के बारे में जानें

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। ईशा, अनंत और आकाश अंबानी। ईशा और आकाश अंबानी की शादी हो चुकी है।

    अब आपको पता चल गया होगा कि न्यू अंबानी कपल कितने पढ़े लिखे हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।