बर्तन मांजने वाले स्क्रब से चुटकियों में निपटाएं घर के 5 काम


Sneha Sharma
24-01-2025, 15:59 IST
www.herzindagi.com

    किचन के कई कामों में स्क्रब का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं, खासकर बर्तनों की सफाई और प्लेटफॉर्म को साफ करने के लिए। आपने शायद स्क्रब के साथ स्पंज का भी इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ किचन के लिए नहीं, बल्कि घर के अन्य कई कामों में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

बर्तन मांजने वाले स्क्रब का इस्तेमाल

    आज हम आपको किचन में इस्तेमाल होने वाले स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग आप घर के कई अन्य कामों के लिए भी कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन उपयोगी हैक्स के बारे में।

नेल केयर टूल

    बर्तन धोने वाले स्क्रब की मदद से आप आसानी से नेल केयर टूल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी विशेष टूल की जरूरत नहीं होगी। बस इस स्क्रब में नेल पेंट रिमूवर मिला कर आप नाखूनों को साफ कर सकते हैं।

रूम एयर फ्रेशनर

    क्या आप जानते हैं कि आप किचन स्क्रब का इस्तेमाल करके आसानी से रूम एयर फ्रेशनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भी खुशबूदार तेल स्क्रब में मिलाकर उसे एक हवादार जगह पर रख देना है। इससे कमरे में खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

माइक्रोवेव की सफाई

    आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि बर्तन धोने वाले स्क्रब से आप माइक्रोवेव की सफाई भी अच्छे से कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले माइक्रोवेव को ठंडा कर लें और फिर सावधानीपूर्वक माइक्रोवेव के अंदर के हिस्से की सफाई करें।

आइस पैक बनाने के लिए

    इसके अलावा, बर्तन धोने वाले स्क्रब या स्पंज का इस्तेमाल आप आइस पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए, स्क्रब या स्पंज को गर्म या ठंडे पानी में डुबोकर जिप लॉक बैग में रख सकते हैं और इसे सिकाई के लिए उपयोग कर सकते हैं।

स्पॉन्ज या स्क्रब को हफ्ते के बीच बदलें

    आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि समय-समय पर अपने स्पॉन्ज या स्क्रब को 2 से 3 हफ्ते के बीच बदलते रहें। लगातार एक ही स्पॉन्ज या स्क्रब का इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे नियमित रूप से बदलना बहुत जरूरी है।

    बर्तन धोने वाले स्क्रब की मदद से आप आसानी से नेल केयर टूल तैयार कर सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva