बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों को अल्जाइमर की समस्या होने लगती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे।
बातों का भूलना
अगर आप अक्सर छोटी-छोटी बातों को भूलने लगे हैं, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है। इसके साथ ही कुछ याद करने में भी समस्या हो सकती है।
दैनिक कार्यों को भूलना
अगर आपको दैनिक कार्यों को करने जैसे- खाना बनाना, कपड़े पहनना और बिलों का भुगतान करने आदि में समस्या होने लगे, तो यह अल्जाइमर का लक्षण हो सकता है।
भाषा को समझने में समस्या
अगर आपको अपनी भाषा, शब्द और वाक्यों को समझने में समस्या होने लगे, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
तारीख-महीना समझने में समस्या
अगर आपको दिन, तारीख और महीना याद करने में समस्या होने लगे, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
वस्तुओं को रखने में समस्या
अगर आप वस्तुओं को उनके उचित स्थान पर रखने के बजाए किसी अन्य स्थान पर रखने लगे, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
निर्णय लेने में समस्या होना
अगर आपको अक्सर सामान्य बातों का निर्णय लेने में समस्या काफी समस्या होती है, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
लोगों से मिलने में समस्या
अगर कोई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने में बार-बार परेशान होने लगे, तो यह अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
अल्जाइमर के ये शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।