खुशी कपूर के ये लुक्स वेडिंग फंक्शन के लिए हैं बेस्ट, आप भी लें टिप्स


Smriti Kiran
18-12-2024, 16:31 IST
www.herzindagi.com

    श्रीदेवी की छोटी बेटी और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आइए आज इनके कुछ एथनिक कलेक्शन देखते हैं, जिनसे आप भी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं-

पिस्ता ग्रीन कलर लहंगा लुक

    पिस्ता ग्रीन कलर मरर वर्क लहंगा के साथ खुशी कपूर ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज औऱ नेट दुपट्टा पेयर किया है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। शादी के फंक्शन पर ऐसा स्टाइल आप भी ट्राई कर सकती हैं।

हैवी वर्क साड़ी लुक

    पर्पल कलर हैवी वर्क साड़ी के साथ बेल्ट स्टाइल करके खुशी कपूर ने लंबा पल्ला लिया है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर बैग और ज्वेलरी पहना है।

फिश कट लहंगा लुक

    सिल्वर कलर हैवी वर्क फिश कट लहंगा में खुशी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में हैवी हार और खुले बाल इस लुक पर जंच रहे हैं। ऐसा लहंगा आजकल काफी चलन में भी है। वेडिंग फंक्शन पर आप भी ऐसा स्टाइल कर सकती हैं।

एलिगेंट साड़ी लुक

    लाइट गोल्डन साड़ी के साथ फुल नेक ब्लाउज में खुशी कपूर का लुक यहां बेहद एलिगेंट लग रहा है। ऐसा साड़ी स्टाइल वर्क प्लेस व ऑफिस इवेंट के लिए परफेक्ट है।

शिमर साड़ी लुक

    पिंक कलर की शिमर साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज में खुशी कपूर बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी कैरी की है।

हैवी वर्क लहंगा लुक

    लाइट ब्राउन कलर हैवी वर्क लहंगा के साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी में खुशी कपूर किसी अप्सरा जैसी लग रही हैं। इंगेजमेंट व शादी पर ऐसा लहंगा लुक आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

साउथ इंडियन लुक

    खुशी कपूर यहां ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी में साउथ लुक क्रिएट की हुईं नजर आ रही हैं। शादी के फंक्शन पर ऐसा लुक कमाल लगता है। ब्राइड भी ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

    आप भी खुशी कपूर के इन एथनिक कलेक्शन से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com