हरियाली तीज पर पहनें रेड साड़ी, दिखेंगी कमाल


Smriti Kiran
24-07-2025, 10:24 IST
www.herzindagi.com

    हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए करती हैं। इस व्रत में साज-श्रृंगार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर पर रेड कलर की साड़ी सुहागिन महिलाओं की फेवरेट होती हैं। इसी सिलसिले में आइए आज एक्ट्रेसेस के कुछ रेड साड़ी लुक्स देखते हैं, जिनसे आप भी इस दिन के लिए स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

बनारसी साड़ी लुक

    रेड कलर बनारसी सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तीज-त्यौहार क लिए ऐसा लुक परफेक्ट है। आप भी हरियाली तीज की पूजा पर ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

बॉर्डर वर्क साड़ी लुक

    बॉर्डर वर्क जॉर्जेट प्लेन साड़ी में एक्ट्रेस लता सभरवाल कमाल लग रही हैं। हरियाली तीज पर आप भी ऐसी साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाएं और ज्वेलरी पहनकर लुक को पूरा करें।

कांजीवरम सिल्क साड़ी लुक

    तीज-त्यौहार के मौके के लिए कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है। एक्ट्रेस मौनी रॉय यहां बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। आप भी ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं।

प्लेन साड़ी लुक

    अगर आप सिंपल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस अदिति राव की तरह रेड कलर की प्लेन सैटिन साड़ी भी कैरी कर सकती है। मॉडर्न दिखने के लिए तीज पर इस बार आप ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

मरून रेड साड़ी लुक

    हरियाली तीज पर आप रेड की जगह थोड़ा मरून रेड कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं। यहां एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे चुनरी मरून साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। हैवी वर्क नेकलेस इस साड़ी लुक को पूरा कर रहा है।

जरी वर्क साड़ी लुक

    जरी वर्क रेड साड़ी एक्ट्रेस श्रिया सरन बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ऐसी साड़ी में यंग लुक आता है। इनका यह साड़ी लुक तीज-त्योहार पर आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

साड़ी विद कंट्रास्ट ब्लाउज

    रेड कलर की प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने कॉन्ट्रास्ट कलर ब्लाउज पेयर किया है। आप भी अपनी पुरानी साड़ी को नया व मॉडर्न लुक देने के लिए कंट्रास्ट कलर ब्लाउज पेयर करें। ज्वेलरी पहनकर इस दिन के लिए लुक को पूरा करें।

    आप भी हरियाली तीज पर पहनें ऐसी साड़ी, दिखेंगी कमाल। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com