नई मंजुलिका माधुरी दीक्षित के ये लुक्स दिवाली के लिए हैं परफेक्ट
Smriti Kiran
31-10-2024, 09:18 IST
www.herzindagi.com
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही भुल-भुलैया 3 में मंजुलिका के रूप में दिखने वाली हैं। फैंस को उनका यह अवतार देखने की काफी बेसब्री है। आइए आज हम आपको माधुरी के कुछ कमाल के लुक्स दिखाते हैं, जो दिवाली फेस्टिवल के लिए परफेक्ट हैं। आइए देखें-
खूबसूरत लहंगा लुक
माधुरी यहां पिंक कलर थ्रेड वर्क क्रॉप टॉप के साथ लाइट ग्रीन कलर स्कर्ट पेयर किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए माधुरी ने गले में पतला नेकपीस और हाथों में दुपट्टा कैरी किया है। दिवाली पर आप भी ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
मिरर वर्क साड़ी लुक
मल्टीकलर मिरर वर्क साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज में माधुरी दीक्षित बेहद शानदार लग रही हैं। स्टोन वर्क इयररिंग्स इस लुक पर जंच रहे हैं। दिवाली व अन्य फेस्टिवल पर आप भी ऐसी साड़ी कैरी कर सकती हैं।
इंडो वेस्टर्न लुक
ग्रीन कलर इंडो वेस्टर्न लुक में माधुरी बेहद कमाल लग रही हैं। कानों में हैवी इयररिंग्स इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं। दिवाली व अन्य पूजा फंक्शन पर आप भी ऐसा स्टाइलिश लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
पिंक लहंगा लुक
पिंक कलर लहंगा के साथ वन शोल्डर टॉप में माधुरी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस लहंगा लुक को पूरा करने के लिए माधुरी ने स्टोन वर्क ज्वेलरी कैरी किया है। दिवाली पर आप भी ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं।
गोल्डन लहंगा लुक
गोल्डन कलर लहंगा के साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी में माधुरी बेहद हसीन दिख रही हैं। दिवाली व अन्य फंक्शन पर आप भी ऐसा लहंगा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
हैंड पेंटेड साड़ी लुक
हैंड पेंटेड क्रीम कलर साड़ी के साथ ग्रीन ब्लाउज में माधुरी बेहद प्रिटी लग रही हैं। दिवाली व अन्य फंक्शन पर आप भी ऐसा साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। कानों में हैवी चांदबालियां इस लुक को पूरा करते नजर आ रहे हैं।
पर्पल ड्रेस लुक
पर्पल कलर ड्रेस में माधुरी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। दिवाली व अन्य त्योहार पर पर्पल कलर की ड्रेस मस्त लगती है। इस दिवाली आप भी पर्पल कलर क सूट, साड़ी व लहंगा को स्टाइल कर सकती हैं। यह कलर काफी रिच लुक देता है।
आप भी माधुरी के इन लुक्स को दिवाली पर रीक्रिएट कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com