नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं चूड़े के ये डिजाइन्स


Jyoti Shah
17-06-2024, 11:00 IST
www.herzindagi.com

    नई दुल्हनों को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है। वहीं, हर किसी की निगाहें भी दुल्हन की हर छोटी-छोटी चीज पर टिकी होती है। ऐसे में अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नया चूड़ा खरीदने की सोच रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं।

मैरून चूड़ा

    महिलाओं के हाथ पर मैरून कलर की चूड़ियां खूब जचती हैं। ऐसे में आप भी शादी के बाद पहनने के लिए ऐसा मैरून चूड़ा ले सकती हैं।

टोमेटो रेड चूड़ा

    अगर आपको रेड कलर के चूड़े ही पसंद हैं, तो ऐसा चटक रेड ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ गोल्डन कलर के कड़ों के पेयर करना बेस्ट रहेगा।

यूनिक डिजाइन

    चूड़े का कोई यूनिक डिजाइन देख रही हैं, तो इस तरह अलग-अलग चूड़ियों और कड़ों को पेयर करवाकर आप अपनी पसंद का चूड़ा खरीद सकती हैं।

व्हाइट चूड़ा

    कई महिलाओं को व्हाइट चूड़ा पहनने का भी शौक होता है। ऐसे में आप इस तरह के कुंदन वर्क कड़ों के साथ व्हाइट कंगन को पेयर कर सकती हैं।

हैवी चूड़ा

    अगर आप कोई रॉयल और हैवी चूड़ा देख रही हैं, तो इस तरह का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपके हाथ ज्यादा भरे हुए भी नहीं लगेंगे।

सिंपल चूड़ा

    शादी के बाद लाइट वेट चूड़ा ही पहनना चाहती हैं, तो इस तरह का सिंपल चूड़ा सेट अपने लिए देख सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देगा।

कुंदन वर्क कंगन

    अगर अपने चूड़े को यूनिक और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह चूड़े के साथ कुंदन वर्क कंगन को पेयर कर सकती हैं।

    इस तरह के चूड़े आपको ऑनलाइन या बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।