अनुपमा की पाखी के सूट लुक्स गर्मियों के लिए हैं बेस्ट
Preeti Sharma
05-06-2024, 15:00 IST
www.herzindagi.com
टीवी के फेमस सीरियल अनुपमा में पाखी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुस्कान बामने रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। उनके हर लुक फैंस को काफी पसंद आते हैं। वेस्टर्न लुक्स के अलावा उनके ट्रेडिशनल लुक्स भी शानदार होते हैं। आइए, आपको एक्ट्रेस के कुछ सूट लुक्स दिखाते हैं।
चिकनकारी कुर्ती
एक्ट्रेस ने व्हाइट प्लाजो के साथ ब्लू चिकनकारी कुर्ती लुक कैरी किया है। इस लुक में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को आप भी डेली में वेयर कर सकती हैं।
लॉन्ग कुर्ती लुक
स्टाइलिश और हटके लुक के लिए एक्ट्रेस के इस कुर्ती लुक से आइडिया लिया जा सकता है। उन्होंने रेड कलर की लॉन्ग कुर्ती को झुमके के साथ पेयर किया है।
अनारकली सूट
एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत अनारकली सूट लुक कैरी किया है। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश और फैशनेबल लग रही हैं। इस तरह के सूट को आप मंदिर में कैरी कर सकती हैं।
येलो सूट
एक्ट्रेस ने येलो कलर की सूट लुक कैरी किया है। इसके साथ ओपन हेयर और झुमके इस लुक को पूरा कर रहे हैं। इस सूट लुक से आप भी आइडिया ले सकती हैं।
रेड सूट
सिंपल और अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह के कुर्ती और पेंट लुक से आइडिया लिया जा सकता है। इस तरह के आउटफिट बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।
स्टाइलिश कुर्ती लुक
एक्ट्रेस ने हटके लुक के लिए येलो एंड व्हाइट कुर्ती को पेंट के साथ पेयर किया है। इस सूट लुक में मुस्कान बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश लग रही हैं।
ब्लू सूट लुक
फैमिली फंक्शन या पार्टी में इस तरह के सूट लुक को कैरी किया जा सकता है। इस सूट लुक में मुस्कान काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
अनुपमा की पाखी के इन सूट लुक्स को आप भी ट्राई कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।