विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं भारत की ये शान, जरूर जाएं देखने


Smriti Kiran
2023-01-23,16:26 IST
www.herzindagi.com

    यूनेस्को ने भारत के लगभग 40 पर्यटन स्थलों को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है, जिन्हें वह संरक्षण प्रदान करती है। आइए देश के कुछ ऐसे स्थलों के बारे में जानें-

ताजमहल

    आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यह भारतीय और इस्लामी वास्तुकला का अनोखा नमूना है। यूनेस्को ने इसे 1983 में विश्व धरोहर में शामिल किया था।

खजुराहो मंदिर

    मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो मंदिर को चंदेल राजाओं ने बनवाया था। कभी यहां 85 मंदिर हुआ करते थे, लेकिन अब सिर्फ 22 बचे हैं। इसकी कला की वजह से इसे 1982 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।

कुतुब मीनार

    दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार को भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। इस मीनार की ऊंचाई और बनावट बेहद मशहूर है।

महाबोधि मंदिर

    बिहार में स्थित महाबोधि मंदिर सम्राट अशोक ने बनवाया था। इसका निर्माण 260 ई.पू. करवाया गया था। सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के कारण इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल

    मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन है। इसे बनने में लगभग 10 साल लगे। 2004 में इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर दिया गया।

राजस्थान के कि‍ले

    राजस्थान अपने आलीशान किलों के लिए जाना जाता है। यहां का रणथम्भोर किला, जैसलमेर किला, चितौड़गढ़ किला, आमेर किला आदि वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हैं।

आगरा का किला

    आगरा का किला मुगल सम्राट अकबर ने बनवाना शुरू किया था और औरंगजेब ने इसे पूरा करवाया। यह किला 1982 में वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल हुआ था।

    इन सब के अलावा और भी कई एतिहासिक स्थल विश्व धरोहर में शामिल हैं, जैसे- सांची का स्तुप, फतेहपुर सीकरी, एलिफेंटा-एलोरा की गुफाएं, हुमांयू मकबरा आदि।

    आप भी भारत के इन शान को देखने एक बार जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com