श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं, लेकिन अगर आप मथुरा जा ही रहे हैं, तो वहां के मंदिरों के साथ-साथ कुछ बेहतरीन जगहों पर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं -
कंस किला
कंस किला जयपुर के महाराजा मानसिंह ने बनवाया था। यमुना नदी के किनारे ये मंदिर हिंदू और मुगल वास्तुकला का मिश्रण है।
गोवर्धन पर्वत
इस पर्वत को एक बार भगवान कृष्ण ने अपनी एक उंगली पर उठाया था। गोवर्धन पर्वत आने वाले लोग इसका चक्कर जरूरी लगाते हैं।
द्वारकाधीस मंदिर
ये मंदिर मथुरा की फेमस जगहों में से एक है। इसकी वास्तुकला दुनिया भर में मशहूर है।
कुसुम सरोवर
ये सरोवर मथुरा के प्रमुख स्थानों में से एक है। इसका नाम राधा के नाम पर कुसुम सरोवर पड़ा है।
बांके बिहारी मंदिर
ये मंदिर राधा वल्लभ मंदिर के निकट है। इस मंदिर के अंदर भगवान कृष्ण की काले रंग की मूर्ति है। आप मथुरा की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
तिलक द्वार
मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट के आसपास एक स्थानीय बाजार है। इसे पवित्र द्वार के नाम से जाना जाता है।
मथुरा म्यूजियम
ये संग्रहालय मथुरा डैम्पियर पार्क में स्थित है। साल 1874 में निर्मित मथुरा संग्रहालय मथुरा और आसपास के क्षेत्रों से मूर्ति, मिट्टी के बर्तन देखने को मिल जाएंगे।
आप भी मथुरा की इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।