बरसात में फ्रिजी हो गए बाल, ट्राई करें यह घरेलू हेयर मास्क


Pragati Pandey
18-07-2025, 16:40 IST
www.herzindagi.com

    बरसात के मौसम में बालों के फ्रिजी होने की समस्या काफी होती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको एक घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताएंगे ,जिसे लगाने से बालों की फ्रिजीनेस कम हो सकती है।

शहद और दही हेयर मास्क

    बरसात में बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए आप दही और शहद का हेयर मास्क लगा सकते हैं। यह बालों को नरम बनाने में मदद कर सकता है।

शहद और दही हेयर मास्क बनाने की विधि

    3 से 4 चम्मच दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें 2 से 3 चम्मच शहद मिलाएं और फेट कर रख लें। इस मास्क को 10 से 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

हेयर मास्क लगाने की विधि

    अब अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम छोर तक इस मास्क को लगा लें।

हेयर मास्क कितनी देर लगाएं?

    अब अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम छोर तक इस मास्क को लगा लें।

हेयर मास्क धोने की विधि

    20 से 25 मिनट के बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धोकर साफ कर लें। बाल धोते समय साफ और ताजा पानी का ही प्रयोग करें।

दो बार लगाएं

    अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और फ्रिजी हैं, तो आप हफ्ते में इसे कम से कम 2 बार लगा सकते हैं। यह बालों को नरम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

    बरसात में बालों के फ्रिजीनेस को कम करने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com