रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?


Preeti Sharma
18-09-2024, 10:00 IST
www.herzindagi.com

    चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यह चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन एक्सफोलिएट होती है और चेहरे पर निखार आता है। आज हम आपको बताएंगे कि रात के समय इसे चेहरे पर किस तरह लगाना चाहिए।

रात में मुल्तानी मिट्टी लगाएं

    रात के समय मुल्तानी मिट्टी को लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन का पीएच लेवल मेंटेन करने में मदद करती है।

स्किन को मुलायम बनाए

    मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। इससे चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल दूर हो सकता है।

डेड स्किन की समस्या दूर करे

    चेहरे पर रात के समय मुल्तानी मिट्टी लगाने से डेड स्किन की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे स्किन बेदाग और निखरी दिखाई देती है।

कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी

    मुल्तानी मिट्टी को सबसे पहले भीगा दें। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। इसका पेस्ट आप रात के समय चेहरे पर लगाएं।

ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद

    जिन लोगों की स्किन ड्राई है, उन्हें रात के समय मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगानी चाहिए। यह स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

    रात को मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर मिक्स करके लगाना चाहिए। इसमें आप गुलाब जल भी मिक्स कर सकते हैं। यह चेहरे को जवां रखने में मदद करता है।

मुहांसे कम करे

    चेहरे पर मुहांसे की समस्या रहती है, तो मुल्तानी मिट्टी को लगाना फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को दाग-धब्बों से भी दूर रखता है।

    रात के समय इस तरह मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरा खिल उठता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।