बरसात में चेहरे पर आएगा चांद सा नूर, इस्तेमाल करें इस हरी दाल का मास्क
Pragati Pandey
21-07-2025, 15:35 IST
www.herzindagi.com
बरसात के मौसम में लोग अपनी स्किन का खास ख्याल रखते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको हरे मूंग दाल के फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से आपके चेहरा चमकदार हो सकता है।
हरी मूंग दाल का मास्क
अगर आपको बरसात के मौसम में अपने चेहरे को चमकदार बनाना हो, तो आप हरी मूंग दाल के फेस मास्क को ट्राई कर सकते हैं। यह आपके चेहरे को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
फेस मास्क की सामग्री
हरी मूंग दाल का फेस मास्क बनाने के लिए आपको कुछ चीजों को जरूरत पड़ेगी। हरी मूंग दाल, दही, शहद और चावल का आटा। इन चीजों के इस्तेमाल से आप एक अच्छा फेस मास्क बना सकते हैं।
फेस मास्क बनाने की विधि
हरी मूंग दाल का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 चम्मच मूंग दाल लें और उसे अच्छे से धोकर सुखा लें। इसके बाद आप इसे पीसकर रख लें।
स्टेप-1
अब फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें 2 चम्मच मूंग दाल का पाउडर डाल दें। इसके बाद इसमें 1 से 2 चम्मच शहद और 1 से 2 चम्मच दही को मिलाकर 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
मूंग दाल फेस मास्क लगाने की विधि
अब इस हरी मूंग दाल के पेस्ट को लगाने के लिए सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से वॉश करें। इसके बाद इस मास्क को अपने फेस और गले पप अच्छी तरह से लगाएं और आधा सूखने के लिए छोड़ दें।
स्टेप-1
फेस मास्क के आधा सुखने के बाद इसे हाथों से मसाज करते हुए छड़ाएं और इसके बाद इस मास्क का एक लेयर अपने फेस पर और लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद इस मास्क को सादे पानी से धोकर साफ कर लें।
हरी मूंग दाल फेस मास्क लगाने के फायदे
हरी मूंग दाल के इस मास्क को लगाने से आपका चेहरा चमकदार हो सकता है। इसके साथ ही आपके चेहरे के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। यह चेहरे की स्किन को नरम बनाने में भी मदद कर सकता है।
बरसात में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और विशेषज्ञ की सलाह भी लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए Herzindagi.com से जुड़े रहें।