बरसात में करना है ब्लीच, किचन के इन चीजों का करें इस्तेमाल


Pragati Pandey
23-07-2025, 12:58 IST
www.herzindagi.com

    बरसात के मौसम में लोग अपने चेहरे का खास ख्याल रखते हैं। इस खबर में हम आपको किचन के कुछ चीजों से घर पर ब्लीच करने के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपका चेहरा साफ हो सकता है।

घरेलू ब्लीच बनाने की विधि

    घर पर किचन के सामान से ब्लीच बनाने के लिए आप खीरा, नींबू, आलू का रस और चावल का आटा लें। इन सबको अपनी जरूरत के हिसाब लें और मिलाकर पेस्ट बना लें।

घरेलू ब्लीच लगाने की विधि

    अब अपने चेहरे को पानी से धोकर साफ करें और अच्छे से सुखा लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर अच्छे से लगा लें और 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें।

ब्लीच धोने की विधि

    चेहरे पर यह ब्लीच सूखने के बाद ताजा पानी से मुंह को धोकर साफ कर लें। मुंह साफ करने के बाद गुलाब जल को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और मसाज करें।

पपीता और नींबू की ब्लीच

    अगर आपको घर पर ही ब्लीच करना हो, तो आप पपीता और नींबू से भी कर सकते हैं। पपीता को बारीक काट लें और मैश कर लें। इसके बाद इसमे 1 चम्मच नींबू का रस डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें।

कैसे साफ करें चेहरा?

    10 से 15 मिनट के बाद आप इस पपीता के ब्लीच को धोकर साफ कर लें। इसके बाद आप चाहें, तो गुलाब जल या अपना मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

चेहरा होगा चमकदार

    घर पर इन चीजों से ब्लीच करना फायदेमंद हो सकता है। यह चेहरे को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही चेहरा चमकदार हो सकता है।

दाग धब्बे होंगे कम

    अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हों, तो आप इन ब्लीच को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दाग धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही चेहरे की त्वचा नरम भी हो सकती है।

    घर पर ब्लीच करने के लिए आप घर की इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और विशेषज्ञ की राय भी लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com