दूध के साथ केला खाने के 6 नुकसान !


Pragati Pandey
29-07-2025, 11:35 IST
www.herzindagi.com

    दूध और केला का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि दूध के साथ केला खाने के 6 नुकसान क्या हो सकते हैं।

पाचन होगा खराब

    अगर आप दूध के साथ केला का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। यह कॉबिनेशन गरिष्ठ हो सकता है, जिसकी वजह से पाचन प्रभावित हो सकता है।

साइनस की होगी समस्या

    अगर आप दूध के साथ केला का सेवन अक्सर करते हैं, तो इसकी वजह से आपको साइनस की समस्या हो सकती है। केला और दूध का तासीर ठंडा होता है, जो साइनस का कारण बन सकता है।

गैस और गले में समस्या

    दूध और केला का सेवन एक साथ करने से आपके पेट में गैस की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को खांसी और गले में दर्द की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

दस्त होने का कारण

    दूध और केला का सेवन एक साथ करने से आपको दस्त की समस्या हो सकती है। दरअसल, कुछ लोगों को पाचन तंत्र कमजोर होता है, जिसकी वजह से उन्हें यह पचाने में समस्या हो सकता है।

उल्टी होने का कारण

    दूध में केला मिलाकर खाने की वजह से कुछ लोगों को उल्टी की भी समस्या हो सकती है। पाचन कमजोर होने पर यह उल्टी का कारण बन सकता है।

दूध में केला खाने की सावधानियां

    दूध के साथ केला खाने से अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आपको इसका सेवन करना हो, तो आप पहले किसी विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

    दूध के साथ केला खाना से ये 6 समस्याएं हो सकती हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए आप डॉक्टर की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com