हेल्दी समझ कर खाते है ये 7 फूड्स, सेहत को कर रहे है डैमेज


Pragati Pandey
30-07-2025, 17:30 IST
www.herzindagi.com

    आज के समय में लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए कई प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप जिन चीजों को हेल्दी समझकर खाते हैं, वह भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वेजिटेबल चिप्स 

    अपनी डाइट को हेल्दी बनाने के लिए लोग वेजिटेबल चिप्स का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इनमें भी नमक और तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी डाइट को खराब कर सकता है।

लो-फैट फूड्स

    रोजाना कई सारे लोग लो-फैट फूड्स का सेवन करना पसंद करते हैं। बता दें कि इनमें फैट की मात्रा, तो कम होती है, लेकिन चीनी और अन्य कई चीजों की मात्रा अधिक हो सकती है, जो आपकी डाइट को खराब कर सकता है।

ग्लूटेन फ्री चीजों का सेवन

    कुछ लोग अपनी डाइट ग्लूटेन फ्री चीजों को शामिल करते हैं। ऐसे में बाजार से भी ऐसी ही चीजों को खाने का प्रयास करते हैं, जिसमें ग्लूटेन न हो, लेकिन आपको बता दें कि ग्लूटेन फ्री होने का मतलब कैलोरी कम होना नहीं हो सकता है।

मल्टीग्रेन ब्रेड

    आज  के समय में कुछ लोग मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि सारे मल्टीग्रेन ब्रेड फायदेमंद नहीं हो सकते हैं। कुछ में रिफाइंड आटा हो सकता है।

पैक्ड फ्रूट जूस

    बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस को लोग हेल्दी समझकर पीते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इनमें ताजगी कम हो सकती है और चीनी की अधिकता भी हो सकती है।

 एनर्जी बार्स

    आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के लिए एनर्जी बार्स का सेवन करते हैं, इसमें फाइबर और प्रोटीन की तुलना में चीनी अधिक मात्रा में हो सकती है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

डाइट सोडा

    सोडा पीने वाले खुद को हेल्दी रखने के लिए डाइट सोडा का सेवन करते हैं। ऐसे में इसमें कैलोरी की मात्रा, तो कम हो सकती है, लेकिन आर्टिफिशियल शुगर अधिक हो सकता है।

    इन 7 हेल्दी चीजों का सेवन करने से पहले उनकी पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।  यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए डॉक्टर की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com