अवसर चाहे जो हो, किसी के घर के कार्यक्रम या ऐसे ही जाने से पहले सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि तोहफे में क्या दिया जाए। फिर चाहे शादी हो, त्योहार हो, गृह प्रवेश हो या कोई सामान्य पार्टी; हर बार आप वही घिसे-पिटे तोहफे ले जाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार घर की सजावट का सामान सही पसंद हो सकता है। जी हां! होम डेकॉर आइटम की खास बात यह होती है कि ये काफी काम का तोहफा होते हैं, और इसे अपने घर में लगाने के बाद दोस्त या रिश्तेदार आपको हमेशा याद करते रहेंगे। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे Decoration Gifts की जानकारी देंगे जो आपके अपनों के लिए खास साबित हो सकते हैं। इनको आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को अलग-अलग अवसरों पर आसानी से तोहफे में दे सकते हैं।
होम डेकोरेशन की कौनसी चीजें तोहफे में दी जा सकती हैं?
- पेंटिंग व वॉल आर्ट- घर की दीवारों को सजाने के लिए हमेशा से ही पेंटिग को पसंद किया जाता है, और आप इसे अपने लोगों को तोहफे में भी दे सकते हैं। पेंटिंग्स के अलावा आप किसी को Wall For Art भी दे सकते हैं। ये एक तरह के आधुनिक आर्ट पीस होते हैं जिससे घर की दीवारों को शानदार लुक मिल सकता है।
- शोपीस- लगभग हर घर में ही बड़े या छोटे हर तरह के रैक या अलमारियां होती हैं, जिनमें कई तरह का सजावट का सामान आसानी से रखा जा सकता है। इनमें आप छोटे या बड़े हर तरह के शोपीस को रख सकते हैं। इनमें आपको तोहफे में देने के लिए कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे।
- घड़ियां- कितना भी मोबाइल फोन ले लो या कलाई पर घड़ी पहन लो, सभी घरों में दीवार पर एक घड़ी लगी होती है। ऐसे में अगर आप किसी को तोहफे में देने के लिए कोई सजावट का सामान ढूंढ रहे हैं तो एक दीवार पर लगाने वाली घड़ी अच्छी रहेगी। इसमें आपको आधुनिक से लेकर क्लासिक हर तरह की डिजाइन वाले विकल्प देखने मिलेंगे।
- फूलदान- छोटे हो या बड़े फूलदान किसी के भी घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। मार्केट में आजकल अलग-अलग साइज, आकार, रंग और डिजाइन वाले फूलदान आपको देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें किसी को तोहफे में आसानी से दिया जा सकता है। ये फूलदान घर की आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और इन्हें किसी भी कमरे में साजवटे के लिहाज से रखा जा सकता है।
- लैंप व लाइट- घर को एक आकर्षक लुक देने के लिए एक अच्छी लाइट काफी हो सकती है और इसी वजह से लोग आजकल तोहफे में लाइट या लैंप देना पसंद करते हैं। इनमें आपको अलग-अलग तरह की डिजाइन व स्टाइल वाले विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इनमें फ्लोर लैंप, टेबल लैंप, हैंगिग लाइट्स और पेंडेंट लाइट काफी पसंद किए जाते हैं।
क्यों तोहफे में किसी को सजावट का सामान देना होता है सही?
किसी को तोहफे में देने के लिए होम डेकोरेशन की चीजों को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है कि इसमें आपको साइज, फिटिंग या अन्य चीजों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप किसी को घर के Decoration की चीजें तोहफे में देंगे तो ये सजावट को बेहतर तो करेंगी ही साथ-साथ हमेशा के लिए यादगार बने रहेंगे। ये Items काफी उपयोगी हो सकते हैं और इनमें आपको काफी सारे विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इनको आप आसानी से कस्टमाइज भी करवा सकेंगे, मतलब की इनपर तस्वीर, नाम, नाम का पहला अक्षर या किसी संदेश को भी आसानी से प्रिंट करवाकर दिया जा सकता है। वहीं, होम डेकोरेशन आइटम में आपको किफायती से लेकर महंगे हर तरह के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद व बजट के हिसाब से चुना जा सकता है।
कौनसे कस्टमाइज होम डेकॉर आइटम किसी को गिफ्ट किए जा सकते हैं?
आजकल पर्सनलाइज्ड या कस्टमाइज चीजों को गिफ्ट करना काफी चलन में हैं। वहीं, अगर हम बात करें ऐसे होम डेकोरेशन गिफ्ट की जिन्हें पर्सनलाइज किया जा सकता है तो इनमें आपको तमाम विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। इन गिफ्ट्स पर आप यादगार तस्वीरों, नाम, कोई संदेश या किसी अन्य चीज़ को छपवाकर अपने दोस्त या रिश्तेदार को अलग-अलग अवसरों पर तोहफे में दे सकते हैं। इनमें आपको फोटो फ्रेम, पेंटिग, लैंप, नेम प्लेट, शोपीस, पोस्टर और कुशन जैसी चीजों का विकल्प मिल जाएगा। ये तोहफे घर में सजाने के काम तो आएंगे ही और साथ-साथ हमेशा के लिए एक यादगार भेंट भी बन जाएंगे। वहीं, अगर आपको शौक है तो आप सजावट के लिए किसी को अपने हाथ से बनाकर भी चीजों को Present कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या किसी को होम डेकोरेशन का सामान तोहफे में दिया जा सकता है?
हां, घर की सजावट की चीज़ें अक्सर उपहार के रूप में दी जाती हैं, खास तौर पर गृह प्रवेश, शादी, जन्मदिन या सिर्फ आभार प्रकट करने के लिए। वे एक व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ सकते हैं और घर को ज़्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
किन डेकोर आइटम को तोहेफे में दिया जा सकता है?
कई सजावटी सामान बेहतरीन उपहार बन सकते हैं, जिनमें फोटो फ्रेम, वॉल आर्ट, सेंटेड कैंडल्स और सजावटी तकिए शामिल हैं। फूलदान, लैंप और शोपीस भी लोकप्रिय विकल्प हैं, जो किसी भी घर की सजावट को बेहतर कर सकते हैं।
कौनसे डेकोरेश आइटम तोहफे में देने के लिए शुभ होते हैं?
उपहार के रूप में दिए जाने वाले शुभ सजावटी सामानों में भगवान गणेश की मूर्तियां, लाफिंग बुद्धा की मूर्तियां, विंड चाइम्स और लकी बैम्बू के पौधे शामिल हैं। माना जाता है कि ये सामान घर या प्राप्तकर्ता के लिए सौभाग्य, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाते हैं।
क्या किसी को तोहफे में फोटो फ्रेम दे सकते हैं?
हां, उपहार के रूप में फोटो फ्रेम देना एकअच्छा विकल्प हो सकता। फोटो फ्रेम को कस्टमाइज भी किया जा सकता है, जिससे वे विभिन्न अवसरों और लोगों के लिए उपयुक्त बन जाते हैं।