जून का महीना यानी भीषण गर्मी और उमस से भरा समय। इस मौसम में तापमान तेज़ होता है और पसीना भी ज्यादा आता है। ऐसे में हमें कपड़ों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ताकि हम पूरे दिन आरामदायक और ठंडक भरा अनुभव पा सकें। अगर बात करूं कुर्ती की, तो यह महिलाओं के लिए एक स्टाइलिश और सुविधाजनक पहनावा है, लेकिन इसका फैब्रिक मौसम के अनुसार होना चाहिए ताकि आपके शरीर में ठंडक बना रहें और आप अपना पूरा दिन आराम से व्यतीत कर सकें। गर्मियों के मौसम में कुर्ती एक ऐसी आउट्फिट साबित हो सकती हैं जो आपको न केवल स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दिखा सकती हैं, बल्कि हल्की, आरामदायक और स्किन-फ्रेंडली भी होती है। चलिए आज जानते हैं जून के महीने में पहनने के लिए कौन-कौन से कुर्ती फैब्रिक सबसे बेहतर होते हैं। स्टाइल स्ट्रीट में आपको इसके बेहतरीन फैब्रिक के साथ-साथ खूबसूरत डिजाइन भी मिल सकते हैं, जिनको आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं।
जून के मौसम लिए बेहतरीन फैब्रिक में कुछ खूबसूरत कुर्ती डिज़ाइन के बारे में बताएं।
जून का मौसम आ चुका है क्या आप भी अपने लिए खूबसूरत कुर्तियां लेने की सोच रही हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कैसी कुर्तियां इस मौसम में आराम के साथ-साथ स्टाइल भी दे सकती हैं? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, यहां आपके लिए बेहतरीन फैब्रिक में डिजाइनर कुर्ती के विकल्प को लेकर आएं हैं जो आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, कुर्ती एक ऐसी ड्रेस है जो गर्मी में भी फैशन के साथ-साथ कंफर्ट दे सकती है। आप गर्मियों के मौसम में कॉटन ए-लाइन कुर्ती पहन सकती हैं, यह कुर्ती नीचे की ओर हल्के से फैली हुई होती है, जिससे हवा का संचार बना रहता है और आपको ठंडक मिलते रहेगा। आप इसे ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल डे आउट के लिए उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आजकल अंगरखा स्टाइल कुर्ती काफी Trend में है, मूल कॉटन से बनी इन कुर्तियों को आप त्योहार या हल्के पारिवारिक फंक्शन्स में पहन सकती हैं। आपको बता दें, रेयॉन स्ट्रेट फिट कुर्ती सिंपल और शालीन होती है, जिसे प्लाज़ो, पैंट या लेगिंग्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही, रेयॉन कपड़ा मुलायम होता है और शरीर में ठंडक देता है। आप खादी की बनी हुई Short Kurti भी ट्राई कर सकती हैं, गर्मियों के लिए यह काफी सही विकल्प हो सकती है और आपको स्टाइल के साथ-साथ आराम भी दे सकती है।
गर्मियों में कुर्ती के साथ पहनने के लिए बेस्ट बॉटम्स कौन-से हो सकते हैं?
गर्मी के लिए कुर्ती का चुनाव हो चुका है लेकिन इसके साथ क्या पहन सकते हैं, इसकी समस्या अभी भी बनी हुई है? यहां आज हमको कुर्तियों के साथ पहनने के लिए कुछ बेस्ट बॉटम्स वियर को लेकर आएं हैं जिनको आप अपनी कुर्ती के साथ मैच करके पहन सकती हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कुर्ती के साथ कौन-कौन सी बॉटम्स पहननी चाहिए, जो स्टाइल और आराम दोनों दे सकें;
- पलाज़ो पैंट- पलाज़ो हल्के और चौड़े पायों वाली पैंट होती है, जो गर्मी में पहनने के लिए बिल्कुल सही हो सकते हैं। यह हवा को अंदर आने देती है और कुर्ती के साथ बेहद स्टाइलिश लगती है। अनारकली, A-line या स्ट्रेट कुर्ती के साथ यह परफेक्ट मैच कर सकती है।
- कॉटन स्ट्रेट पैंट - कॉटन की बनी स्ट्रेट फिट पैंट्स गर्मियों में आरामदायक होती हैं और ऑफिस या कॉलेज के लिए एक क्लासी लुक दे सकती है। ये कुर्ती के साथ एक सिंपल और स्मार्ट लुक बनाती है।
- शरारा और गरारा - अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल और फैशनेबल लुक चाहती हैं, तो हल्के कपड़े वाले शरारा या गरारा कुर्ती के साथ बहुत खूबसूरत लग सकते हैं। ये भी June में पहनने के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।
- स्किन-फ्रेंडली लेगिंग्स - हालांकि गर्मियों में बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप लेगिंग्स पहनती हैं तो सॉफ्ट कॉटन की सांस लेने योग्य फैब्रिक से बने लेगिंग्स चुन सकती हैं, जो स्किन को परेशान नहीं करेंगे।
- धोती पैंट या पटियाला सलवार- धोती पैंट या पटियाला सलवार भी कुर्ती के साथ बहुत अच्छे लग सकते हैं, खासकर छोटे कद की महिलाओं पर। यह पारंपरिक भी है और आरामदायक भी।
इन्हें भी पढ़ें -
Faq's
गर्मियों के लिए कौन-कौन से फैब्रिक बढ़िया हो सकते हैं?
यदि आप गर्मियों के मौसम के लिए कपड़े ढूंढ रही हैं तो आपको कॉटन, लिनन, खादी, रेयॉन आदि जैसे फैब्रिक के कपड़ों को लेना चाहिए क्योंकि ये हवादार होते हैं और आपके शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं।
क्या सिंथेटिक कपड़े जून में पहनने के लिए उपयुक्त हैं?
सिंथेटिक कपड़े जैसे पॉलिएस्टर और नायलॉन को गर्मियों में पहनना से बचना चाहिए क्योंकि ये गर्मी के मौसम के लिए अनुकूल नहीं होते हैं, इससे आपको ज्यादा पसीना आ सकता है और गर्मी भी ज्यादा लग सकती है।
जून में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
आप June के महीनों में हल्के रंगों के कपड़े पहन सकती हैं, जैसे सफेद, नीला, हल्का गुलाबी, हल्का पीला, ग्रे इत्यादि। ये सारे रंग के कपड़े गर्मियों के लिए सही माने गए हैं।
क्या जून के महीने में कुर्ती पहनना आरामदायक हो सकता है?
जी हां, जून के महीने में कुर्ती पहनना आरामदायक हो सकता है क्योंकि ये थोड़े ढीले-ढाले होते हैं, जिससे आपको आराम मिल सकता है और साथ ही गर्मियों के मौसम के अनुकूल Fabric से भी बनें होते हैं, जो आपके शरीर के लिए सही हो सकते हैं।