तीज-त्योहार या कोई खास पार्टी, हर मौके पर खास दिखने की चाह हर महिला को होती है। ऐसे में सिल्क सलवार सूट एक ऐसा विकल्प है जो परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत संगम पेश करता है। रेशम की नजाकत, इसकी चमक और बारीक कढ़ाई हर किसी की नजर आपकी ओर खींच सकती है। आजकल के लेटेस्ट Silk सलवार Suit Designs में पारंपरिक टच के साथ मॉडर्न कट्स और नए ट्रेंड्स का मेल देखने को मिल रहा है। चाहे वह बनारसी सिल्क हो, चंदेरी हो या डिजिटल प्रिंट वाला रेशमी सूट, हर डिजाइन त्योहार और किसी भी पार्टी-फंक्शन में एक रॉयल और एलीगेंट लुक सकता है। यह न सिर्फ देखने में भव्य लगते हैं, बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक होते हैं। अगर आप इस सीजन किसी त्योहार या खास समारोह में छा जाना चाहती हैं, तो स्टाइल वॉल्ट में मौजूद इन लेटेस्ट सिल्क सलवार सूट डिज़ाइनों को देख सकती हैं। यह आपके वार्डरोब को नया निखार देने में भी मदद कर सकते हैं और हर मौके को यादगार बना सकते हैं।
सिल्क सलवार सूट के कौन-कौन से डिज़ाइन्स ट्रेंड में हैं?
आज के समय में पारंपरिक सिल्क सलवार सूट्स को मॉडर्न डिजाइन, कट्स और एम्ब्रॉयडरी के साथ पेश किया जा रहा है, जो हर उम्र की महिलाओं के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। नजर डालिए लेटेस्ट सिल्क सलवार सूट के ट्रेंडी डिज़ाइन्स पर;
- बनारसी सिल्क सूट - बनारसी सिल्क सूट आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसमें खासकर जरी की बारीक कढ़ाई वाला सूट आज भी सबसे पसंदीदा डिज़ाइनों में से एक माना जाता है। यह शादी, तीज या त्योहार के लिए परफेक्ट विकल्प बन सकता है।
- अंगरखा स्टाइल सिल्क कुर्ता - अंगरखा पैटर्न में सिल्क कुर्ते को जब कंट्रास्ट सलवार या पैंट और दुपट्टे के साथ पहना जाता है, तो वह एक रॉयल लुक देता है। जो हर उम्र की महिलाओं पर खूब जच सकता है।
- चंदेरी सिल्क हैंडब्लॉक प्रिंट्स - चंदेरी सिल्क पर किए गए सादगी भरे हैंडब्लॉक प्रिंट्स आजकल ट्रेंड में हैं। ये हल्के वजन के होते हैं और गर्मियों के लिए भी सही माने जाते हैं।
- फ्लोरल डिजिटल प्रिंट सिल्क सूट - डिजिटल प्रिंट के फ्लोरल डिजाइन वाले सिल्क सूट कॉलेज जाने वाली युवतियों सेड लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये सूट लाइटवेट और ट्रेंडी होते हैं।
- अनारकली स्टाइल सिल्क सूट - लंबे घेरदार Anarkali सिल्क Suit आज भी क्लासिक चॉइस हैं, खासकर जब उन पर गोटा-पट्टी या मिरर वर्क किया गया हो, तब यह त्योहार के दिनों में आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
- जैकेट स्टाइल सिल्क सूट- फेस्टिव और वेडिंग फंक्शन के लिए जैकेट स्टाइल सिल्क सूट एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। इनमें फ्रंट ओपन जैकेट को एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क से सजाया जाता है, जो आकर्षक लुक देने में मदद करता है।
- स्लीवलेस या बेल स्लीव कुर्ता - मॉडर्न लुक देने वाले यह सूट सिंपल होते हुए भी बहुत ग्रेसफुल दिखते हैं। खासकर Pastel Colors में ये बेहद सुंदर लगते हैं और आप इसे ऑफिस पहन कर भी जा सकती हैं।
