क्या आप भी रोजाना पहनने के लिए एक बढ़िया घड़ी की तलाश कर रही हैं, लेकिन क्या आपका बजट 5000 रुपये के अंदर की है? तो आज आपके लिए रोजाना पहने जाने वाली शानदार घड़ियों के विकल्प को लेकर आएं हैं जो आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है। यह तो सच है कि आज के समय में घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं रह गई है, बल्कि यह स्टाइल और पर्सनैलिटी का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर महिलाओं के लिए एक खूबसूरत एनालॉग घड़ी उनके डेली लुक में चार चांद लगा सकती है। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज का डे हो या कोई कैज़ुअल मीटिंग, एक सिंपल लेकिन क्लासी घड़ी आपके पहनावे को कंप्लीट बनाती है। अगर आपका बजट 5000 रुपये तक है, तब भी बाजार में कई ऐसे बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ टिकाऊ और किफायती भी हैं। स्टाइल स्ट्रीट में आज आपको कुछ ऐसी ही एनालॉग घड़ियों की सूची को हम लेकर आए हैं जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकते हैं।
रोजाना पहनने वाली घड़ी को लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
यदि आप रोजाना पहनने के लिए घड़ी ले रही हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप अपने लिए एक बढ़िया, खूबसूरत और टिकाऊ घड़ी ले पायेंगी। जैसे;
- घड़ी का वजन और आरामदायक फिट - डेली वियर के लिए हल्की और आरामदायक घड़ी सबसे बेहतर होती है। भारी घड़ियां दिनभर पहनने पर असुविधा पैदा कर सकती हैं। इसलिए वजन का ध्यान रखें।
- वॉटर रेसिस्टेंस - घड़ी पानी से थोड़ी बहुत सुरक्षित होनी चाहिए ताकि बारिश, पसीना या हाथ धोते समय खराब न हो। डेली यूज़ में यह एक ज़रूरी फ़ीचर है।
- मजबूत और टिकाऊ स्ट्रैप - घड़ी लेते समय इसके स्ट्रैप की मजबूती जरूर देखें। लेदर, सिलिकॉन या स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप वाली घड़ियां रोज़ के उपयोग के लिए अच्छी मानी जाती हैं। ये स्ट्रैप लंबे समय तक चलते हैं और स्किन-फ्रेंडली भी होते हैं।
- बैटरी लाइफ - घड़ी की बैटरी लाइफ अच्छी होनी चाहिए ताकि बार-बार बैटरी बदलवाने की ज़रूरत न पड़े।
- साफ और सिंपल डायल - रोजाना पहने जानी वाली Analogue Watches की डायल का डिज़ाइन ऐसा होना चाहिए जो आसानी से समय दिखाए। बहुत ज़्यादा डिजाइनिंग या भारी डायल डेली वियर के लिए सही नहीं रहते हैं।
- कलर और डिज़ाइन का चयन - ऐसे रंग और डिज़ाइन चुनें जो आपके अधिकतर कपड़ों और अवसरों से मेल खाते हों। न्यूट्रल कलर जैसे ब्लैक, ब्राउन, सिल्वर या रोज़ गोल्ड रोज़मर्रा के लिए परफेक्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।
