किसी कार्यक्रम में जाने से लेकर त्योहार पर सुंदर दिखने और सामान्य ऑफिस व कॉलेज तक में क्या पहनना है, यह तो तय कर लिया है! मगर अभी भी उसके साथ कानों में क्या पहनें, इसे लेकर परेशान हैं? अगर हां, तो आपको एक बार Voylla ईयररिंग्स पर अपनी निगाहें जरूर डालनी चाहिए। यह ब्रांड अलग-अलग रंग, डिजाइन, साइज और प्रकार वाले झुमकों का बेहतरीन कलेक्शन पेश करता हैहै, जिन्हें आप अपने अलग-अलग कपड़ों से मिलाते हुए पहन सकती हैं। चाहें आप साड़ी पहन रही हों या फिर सलवार कमीज, या फिर आपको कोई सुंदर एथनिक ड्रेस ही क्यों ना स्टाइल करनी हो? इनके पास आपको भर-भरकर झुमकों के विकल्प मिल सकते हैं। आज स्टाइल स्ट्रीट में आपको कुछ ऐसे ही शानदार Earrings के विकल्प देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप अपने अलग-अलग कपड़ों के साथ कई मौकों पर पहन सकती हैं।
Voylla ब्रांड के पास किस प्रकार के ईयररिंग्स मिलेंगे?
इस ब्रांड के पास आपको पारंपरिक डिजाइन और मॉर्डन टच वाले झुमकों के शानदार विकल्प मिलते हैं, जिन्हें आप अलग-अलग परिधान जैसे साड़ी, सूट, लहंगा के साथ पहन सकती हैं। वैसे तो यह ब्रांड अधिकतर Oxidised झुमके बनाता है, मगर आपको इनमें स्टोन, गोल्डन और मल्टीकलर में आने वाले झुमकों के विकल्प भी मिल सकते हैं। अगर आप किसी कार्यक्रम में जा रही हैं और आपको एकदम शानदार लुक चाहिए, तो आप अपने लिए बड़े झुमके या फिर लटकने वाली बालियां देख सकती हैं। जिन महिलाओं को ज्यादा बड़े झुमके नहीं पसंद हैं, वो अपने लिए Studs या फिर ड्रॉप डिजाइन वाले विकल्पों को चुन सकती हैं। इतना ही नहीं आपको कई लड़ियों वाले झुमके, डोली वाले झुमके और यहां तक कि चांद बालियां भी इस ब्रांड के पास मिल सकती हैं। फूलों से लेकर अलग-अलग आकार और मंडला डिजाइन में आने वाले झुमके भी आपको आसानी से मिल सकते हैं। वहीं यह ब्रांड आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेंच के अलावा तार और हुक के साथ आने वाले Earrings भी बनाता है, ताकी आप अपने आराम के अनुसार किसी को भी पहन सकें। इसके अलावा सामान्य दिनों में ट्रेडिशनल लुक पूरा करने के लिए आपको इनमें हल्के और छोटे झुमके भी मिल जाएंगें।
