Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

ट्रेंड कर रही ये शॉर्ट कुर्ती डिजाइन आपके देसी अवतार को दे सकती हैं आधुनिक टच!

कॉलेज हो या ऑफिस, पिकनिक पर जाना हो या यात्रा करने ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन आपके हर लुक को कर सकती हैं पूरा। जींस, प्लाजो, पैंट्स और स्कर्ट के साथ हो सकती हैं पेयर।

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन
शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

कुर्ती महिलाओं के फैशन का अहम हिस्सा रही हैं और इनमें तरह-तरह की शैलियों के विकल्प मिलते हैं। इसी तरह से शॉर्ट कुर्तियों को किसी भी कैजुअल अवसर पर पहनने के लिए पसंद किया जाता है। कॉटन, जॉर्जेट, शिफॉन, रेयॉन और लिनिन जैसे मटेरियल के विकल्प में मिल जाएंगे, जिन्हें तरह-तरह के अवसरों पर पहना जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपको कुछ कुर्ती डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकती हैं। इन कुर्तियों को आप कॉलेज, ऑफिस, किसी आउटिंग, पूजा, त्योहार या यात्रा के दौरान पहन सकती हैं। यहां आपको शॉर्ट कुर्तियों के नए ट्रेंड्स के साथ-साथ उन्हें स्टाइल करने के तरीकों की जानकारी भी मिल जाएगी। इसी के साथ आप कुछ नए डिजाइन वाली शॉर्ट कुर्तियों के विकल्पों को देख सकेंगी, जिन्हें रोजाना पहनने के अलावा खास अवसरों पर स्टाइल किया जा सकता है।

शॉर्ट कुर्ती डिजाइन के नए ट्रेंड्स 

  • स्लीवलेस कुर्ती- शॉर्ट स्टाइल में मिलने वाली स्लीवलेस कुर्तियों को गर्मी के मौसम में पहनने के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनमें आपको कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट और मिक्स जैसे मटेरियल से बने विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। ये कुर्तियां अलग-अलग तरह की डिजाइन और प्रिंट के साथ आती हैं, जिन्हें रोजाना से लेकर किसी खास अवसर पर पहना जा सकता है। ये गोल गले से लेकर वी-नेक शैली में आती हैं और इनमें आपको स्टाइलिश तरह की बैक डिजाइन वाला विकल्प भी मिल जाएगा।
  • हॉल्टर नेक कुर्ती- शॉर्ट लेंथ में आजकल हॉल्टर नेक वाली कुर्तियां भी काफी ट्रेंड कर रही हैं। इस तरह की कुर्तियों की नेकलाइन को पट्टियों के साथ डिजाइन किया जाता है जो गर्दन के पीछे बांधी जाती हैं, जिससे पीठ और कंधे कुछ हद तक खुले रहते हैं। यह एक स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प है, जिसमें अक्सर आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के फैशन का मिलन होता है।
  • चिकनकारी कुर्ती- यह एक छोटी लंबाई वाला टॉप या ट्यूनिक है जिसे ज्यादातर कॉटन या जॉर्जेट मटेरियल से बनाया जाता है। इनपर हाथ से कढ़ाई की जाती है, जो लखनऊ की कला है। चिकनकारी कुर्ती में सफेद धागों से काम किया जाता है जो दिखने में काफी खूबसूरत होता है। शॉर्ट चिकनकारी कुर्तियां आकर्षक पैटर्न के साथ पारंपरिक और आधुनिक दोनो तरह की शैली में मिल सकती हैं। 
  • सॉलिड प्रिंट कुर्ती- आजकल सॉलिड प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्तियां भी काफी ट्रेंड कर रही हैं। ये कुर्तियां एक स्टाइलिश विकल्प है जिसमें आधुनिक फैशन की झलक भी देखने को मिलती है। ये आरामदायक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी होती हैं जिन्हें आप कैजुअल आउटिंग से लेकर ऑफिस में पहन सकेंगी।
  • फ्लोरल प्रिंट कुर्ती- सरल और प्यारी डिजाइन वाली फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्तियों को भी आजकल महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। ये आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होती हैं, जिस वजह से इन्हें अलग-अलग अवसरों पर पहना जा सकता है। इनकी जीवंत और फ्रेश डिज़ाइन गर्मी के लिहाज से काफी अच्छी पसंद हो सकती है।

अगर आपको फैशन से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारी चाहिए, तो आप स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं। 

01

Anouk V-Neck Regular Sleeves Short Kurti

Check Price on Myntra

विस्कॉस मटेरियल से बनी यह शॉर्ट कुर्ती 3/4 लेंथ की स्लीव के साथ आती है और रोजाना पहनने के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कुर्ती के गले और स्लीव्स पर थ्रेड वर्क किया गया है और इसकी लंबाई घुटने से थोड़ा ऊपर तक की है। स्ट्रेट फिट वाली इसको आप जींस या ट्राउजर्स के साथ पेयर कर सकती हैं और इसका विव पैटर्न रेगुलर है। जंबो झुमका और फ्लैट चप्पल के साथ यह कुर्ती काफी आकर्षक लगेगी और इसे आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। इस शॉर्ट कुर्ती में आपको साइज के भी अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे।

24 जून को कीमत: ₹692

02

Seva Chikan Ethnic Motifs Embroidered Chikankari Kurti & Slip

Check Price on Myntra

चिकनकारी काम वाली यह शॉर्ट कुर्ती 3/4 लेंथ की स्लीव के साथ आती है और इसका गला गोल है। पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी इस कुर्ती के साथ आपको मैचिंग इनर भी मिलेगा और यह अलग-अलग साइज के विकल्पों में उपलब्ध है। इसपर हाथ से कढ़ाई की गई है और इसमें आपको येलो, ब्लैक, पिंक, रेड व मजेंटा जैसे रंगो का विकल्प मिलेगा। इसे आप फ्लेयर्ड जींस और ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस, कॉलेज या किसी आउटिंग पर पहनकर जाने के लिए यह कुर्ती काफी अच्छी पसंद हो सकती है।

24 जून को कीमत: ₹1253

03

NISHORAMA Ethnic Motifs Embroidered Halter Neck Pure Cotton Handloom Thread Work Slim Fit Kurti

Check Price on Myntra

प्योर कॉटन मटेरियल से बनी यह शॉर्ट कुर्ती काफी आधुनिक डिजाइन वाली है जिसे आप किसी पार्टी या गेटटुदेगर में पहनकर जा सकती हैं। ए-लाइन स्टाइल वाली यह कुर्ती स्लीवलेस स्टाइल वाली है जो आपको काफी आकर्षक लुक दे सकती है। इसमें आपको सफेद, नीले-सफेद, सफेद-लाल, हरे-मरून और अन्य तीन रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। थ्रेड वर्क डीटेल के साथ आने वाली इस कुर्ती को आप तरह-तरह से स्टाइल कर आकर्षक लुक ले सकती हैं। जींस के साथ पहनने पर यह कुर्ती काफी अच्छी लगेगी और इसके साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को पेयर कर सकती हैं। यह कुर्ती किसी ट्रिप पर या किसी कैजुअल पार्टी में आसानी से पहनी जा सकती है।

24 जून को कीमत: ₹1899

04

Biba Floral Printed Notched Neck Straight Kurti

Check Price on Myntra

फ्लोरल प्रिंट वाली यह कुर्ती बीबा ब्रांड की है जो काफी सिंपल लेकिन प्यारी डिजाइन में आती है। ब्लू-व्हाइट और पिंक-व्हाइट जैसे कलर कॉम्बिनेश में आने वाली इस कुर्ती को पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है और इसका कट स्ट्रेट स्टाइल वाला है। नॉच्ड नेक के साथ आने वाली यह Biba ब्रांड की कुर्ती 3/4 लेंथ की स्लीव्स के साथ आती है और इसे आप रोजाना पहना जा सकता है। इस कुर्ती को आप सफेद रंग की पैंट य प्लाजो के साथ पहन सकती हैं और इसके साथ सिंपल ज्वेलरी काफी अच्छी लगेगी। इस कुर्ती को आप ऑफिस, कॉलेज यो रोजाना घर में पहनने के लिए चुन सकती हैं। 

24 जून को कीमत: ₹649

05

HERE&NOW Purple Chikankari Embroidered A-Line Short Kurti

Check Price on Myntra

शॉर्ट स्टाइल वाली यह कुर्ती चिकनकारी स्टाइल में आती है जिसमें आपको पर्पल, मस्टर्ड, ब्लैक, रेड, नेवी और ग्रीन जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। पॉली जॉर्जेट मटेरियल से बनी यह कुर्ती थोड़े भारी काम के साथ आती है जो आपको आकर्षक लुक देगी। राउंड नेके साथ आने वाली यह कुर्ती फ्लेयर्ड स्टाइल वाली है, जिससे आपकी बॉडी को काफी प्यारा आकार मिलेगा। 3/4 लेंथ की स्लीव्स के साथ आने वाली इस कुर्ती को आप किसी त्योहार या शादी के कार्यक्रम में पहन सकती हैं। यह शॉर्ट कुर्ती स्किनी जींस और फ्लैट चप्पल के साथ काफी अच्छी लगेगी। 

24 जून को कीमत: ₹599

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

आजकल कौन से शॉर्ट कुर्ती डिजाइन चलन में हैं?

आजकल शॉर्ट कुर्ती में सॉलिड प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट, स्लीवलेस, चिकनकारी, हॉल्टर नेक और ए-लाइन जैसे विकल्प काफी पसंद किए जा रहे हैं।

शॉर्ट कुर्ती को किस तरह की जींस के साथ पहना जा सकता है?

शॉर्ट कुर्तियां कई तरह की जींस के साथ अच्छी लगती हैं, जिनमें स्किनी जींस, स्लिम-फिट जींस, बूटकट जींस और फ्लेयर्ड जींस शामिल हैं। स्किनी या स्लिम-फिट जींस एक स्लीक, मॉडर्न लुक देते हैं, जबकि बूटकट या फ्लेयर्ड जींस बोहो स्टाइल का टच देते हैं।

शॉर्ट कुर्ती के साथ किस तरह की ज्वेलरी सूट करेगी?

शॉर्ट कुर्ती के लिए, हुप्स, स्टड या टैसल्स जैसे ट्रेंडी इयररिंग्स के साथ-साथ एक नाजुक पेंडेंट या नेकलेस को मैच करके पहवा जा सकता है। आप आकर्षक लुक के लिए चंकी चूड़ियां या कंगन भी पहन सकती हैं।

शॉर्ट कुर्ती को किन अवसरों पर पहना जा सकता है?

शॉर्ट कुर्ती को कई अवसरों पर पहना जा सकता है, जैसे कि कैज़ुअल आउटिंग, कॉलेज, ऑफिस, या अनौपचारिक समारोहों में। ये गर्मियों की पार्टियों या बाहरी कार्यक्रमों के लिए भी अच्छी रहती हैं।

You May Also Like