ऑफिस में बस आउट्फिट और फुटवियर को पहन कर जाना अब बोरिंग-सा हो गया है। आज की महिलाएं स्टाइलिश और मॉडर्न होते जा रही हैं, इस ट्रेंड को बरकरार रखने के लिए आप ज्वेलरी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आजकल ऑफिस वियर ज्वेलरी सिर्फ सिंपल और बेसिक तक सीमित नहीं है। बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ अब ऐसी ज्वेलरी भी चलन में है जो प्रोफेशनल लुक के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी उभारती है। स्टाइल स्ट्रीट की दुनिया में शामिल ये स्टाइलिश ज्वेलरी के आज कुछ ऐसे विकल्पों को लेकर आएं हैं जो ना सिर्फ आपकी डेली ऑफिस वियर का हिस्सा बन सकती है बल्कि आपको खूबसूरती को निखार कर सभी से तारीफ़ें भी दिलवा सकती है।
ऑफिस जाने के कौन-कौन सी ज्वेलरी डिजाइन कैरी कर सकते हैं?
ऑफिस जाने के लिए तैयार होना है और प्रोफेशनल के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं, तो कुछ ट्रेडिंग डिजाइन के ज्वेलरी के साथ आप खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ऑफिस एक प्रोफेशनल माहौल होता है, जहां आपका लुक सलीकेदार और सहज होना चाहिए। ऐसे में ज्वेलरी का चुनाव भी सोच-समझकर करना चाहिए। भारी-भरकम और चमकीली ज्वेलरी की बजाय हल्की, सिंपल और एलीगेंट ज्वेलरी ही ऑफिस लुक में चार चांद लगाती है। जैसे, छोटे स्टड्स या मिनिमल हूप्स वाले इयररिंग ऑफिस के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। ये चेहरे को निखारते हैं और प्रोफेशनल लुक देते हैं। साथ ही, गले में हल्की गोल्ड या सिल्वर की चेन जिसमें छोटा-सा पेंडेंट हो, आपको एक क्लासी टच दे सकती है। इसे आप कुर्ता या शर्ट दोनों के साथ पहन सकती हैं। आप चाहे तो, हाथों में एक सिंपल मेटल या बीडेड ब्रेसलेट पहन सकती हैं। एक-दो सिंपल रिंग Office के लिए काफी होती हैं। साथ ही, मोती की ज्वेलरी ऑफिस लुक के लिए बहुत ही उपयुक्त होती है, क्योंकि न तो बहुत चमकदार और न ही बहुत सादी।
ज्वेलरी हमें ऑफिस में किस तरह से प्रोफेशनल लुक दे सकता है?
क्या आपको भी लगता है कि ज्वेलरी का उपयोग बस शादी और पार्टी फंक्शन में ही होता ? तो आपको बता दें आजकल कुछ ऐसे स्टाइलिश ज्वेलरी ट्रेंड में हैं जिनको आप ऑफिस पहन कर जा सकती हैं। ऑफिस का माहौल सज्जन और प्रोफेशनल होता है, जहाँ पर आपका लुक आपकी सजगता और आत्मविश्वास को दर्शाता है। सही ज्वेलरी न सिर्फ आपके आउटफिट के साथ में खा के आपके लुक को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखार सकता है। आप कम लेकीन Trendy Design Jewelery ऑफिस के लिए चुन सकती हैं जिनमें हल्की स्टड ईयररिंग्स या छोटी हूप ईयररिंग्स हो सकता है। एक पतली मेटल चेन या छोटे पेंडेंट के साथ गले का एक्सेसरीज़ सीमित रख सकती है। आपको बता दें, सोने, चाँदी या पर्ल जैसी क्लासिक ज्वेलरी ऑफिस के लिए बेस्ट हो सकती है। प्लास्टिक या बहुत चमकीले स्टोन से बनी ज्वेलरी से बचें, ये प्रोफेशनल अंदाज़ बिगाड़ सकती है। साथ ही साधारण चीजों को चुन सकती है मतलब फूलों, फैंसी कट या भारी कारीगरी वाली ज्वेलरी की जगह स्लीक और जियोमेट्रिक शेप्स को प्राथमिकता दे सकती है। साथ ही, ब्रेसलेट हो तो पतली और खुले डिज़ाइन की हो, भारी मोती या झुमके वाले ब्रासलेट से बचना चाहिए। एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि अपने आउटफिट के साथ मेल खाते रंग चुने, जैसे नेवी ब्लू सूट के साथ सिल्वर या व्हाइट पर्ल आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकते हैं, और-तो-और एक समय पर 2–3 एक्सेसरीज़ ही पहनें क्योंकि ज्यादा रिंग्स, कंगन आदि प्रोफेशनलिटी को बिगाड़ सकती है।
इन्हें भी पढ़ें -
- ऑफिस जाने के लिए चुनें स्टाइल और आराम इन Mochi Heels के साथ
- ऑफिस के लिए Palazzo को कैसे करें स्टाइल? देखें ट्रेंडी विकल्प
- इन Pakistani Kurta सेट Design के साथ पा सकती हैं नवाबी अंदाज