Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

कुर्ती के साथ पहनें ये Trendy Accessories, अपने लुक को दें नया अंदाज!

ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में शामिल होना हो, कुर्ती के साथ इन ट्रेंडी एक्सेसरीज को पहन कर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

कुर्ती के साथ पहनें ये Trendy Accessories
कुर्ती के साथ पहनें ये Trendy Accessories

कुर्ती भारतीय फैशन की सबसे प्रचलित और बहुपयोगी आउट्फिट में से एक है। यह न सिर्फ आरामदायक होती है, बल्कि इसे हर उम्र की महिलाएं अलग-अलग अंदाज में पहन सकती हैं फिर चाहे वो कॉलेज जाने वाली युवती हो, ऑफिस जाने वाली महिलाएं हो या फिर कोई गृहिणी। लेकिन एक सिंपल कुर्ती को जब ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ पेयर किया जाता है, तो वही लुक और भी ज्यादा आकर्षक और फैशनेबल बन सकता है और साथ ही आप इसे पारंपरिक के साथ-साथ वेस्टर्न दोनों लुक में भी स्टाइल कर सकती हैं। आजकल मार्केट में इतने सारे एक्सेसरी ऑप्शन्स हैं कि थोड़ा-सा सोच-समझकर किया गया चयन आपके पूरे आउटफिट को स्टाइलिश बना सकता है। चाहे बात हो झुमकों की, ब्रेसलेट्स की, खूबसूरत दुपट्टे की या ट्रेडिशनल जूती की, सही एक्सेसरीज आपके पहनावे में जान डाल देती हैं और आपको देती हैं एक परफेक्ट एथनिक-चिक लुक। ये Trendy Accessories आपके स्टाइल वॉल्ट में शामिल होकर आपको आकर्षित बनाने में भी मदद कर सकते हैं। यहां आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे जिनको आप कुर्ती के साथ पहन सकती हैं और यह आपको फैशनेबल तो बनाएंगे ही, साथ ही पार्टी से लेकर ऑफिस में भी हर किसी का ध्यान आपकी ओर खींच सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Shining Jewel - By Shivansh Antique Silver Plated Oxidised Traditional Jhumkaसिल्वर प्लेटेड ऑक्सीडाइज्ड3.9
Traditional Handheld Potli Bag For Womenबीडेड हैंडल5.0
Rubans Oxidised Silver-Plated Choker For Womenहस्तशिल्प खूबसूरती4.0
Latest Stylish Multilayer Gold Plated Bangle Braceletगोल्ड प्लेटेड फिनिश3.6
Kolhapuri Leather Chappals for Womenफ्लैट हील 3.7
01

Shining Jewel - By Shivansh Antique Silver Plated Oxidised Traditional Jhumka

Check Price on Amazon

भारतीय परंपरा और आभूषणों का रिश्ता सदियों पुराना है। इसी परंपरा को संजोए हुए Shining Jewel के एंटीक सिल्वर प्लेटेड ऑक्सीडाइज्ड ट्रेडिशनल डिज़ाइन वाले छोटे साइज के झुमके जो महिलाओं के लिए कुर्ती के साथ पेयर करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता हैं। ये झुमके ब्रास मटेरियल से बनाए गए हैं और इन पर सिल्वर प्लेटिंग के साथ ऑक्सीडाइज्ड फिनिश दी गई है, जो इन्हें एक शाही और एंटीक लुक प्रदान करती है। इन झुमकों में आकर्षक फ्लावर डिज़ाइन की नक्काशी की गई है, जो हाथों से बारीकी से तैयार की गई है। झुमकों में मोतियों का बेहद सुंदर प्रयोग किया गया है, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। यह डिज़ाइन क्लासिक और सदाबहार है, जो हर प्रकार की साड़ी, लहंगे या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार मेल खाती है। अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ़ रही हैं जो स्टाइलिश हो, पारंपरिक हो और हर मौके पर फिट बैठे. तो यह झुमका आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

Shining Jewel - By Shivansh Antique Silver Plated Oxidised Traditional Jhumka

Rs. 317

Get This
02

Traditional Handheld Potli Bag For Women

Check Price on Amazon

शादी या किसी खास अवसर पर जब बात हो परंपरा और फैशन को साथ लेकर चलने की, तो एक खूबसूरत पोटली बैग उस लुक को और भी निखार सकता है। यह Potli Bag बेहतरीन क्रेप वेलवेट सिल्क से बना है, जिसमें पेपर सिल्क की अंदरूनी परत दी गई है, जो इसे एक रिच और शाही लुक देती है। इसकी मोती जड़ी हुई बीडेड हैंडल इसे और भी आकर्षक बनाती है, जिसे आप आसानी से हाथ में कैरी कर सकती हैं। इसके ड्रॉस्ट्रिंग क्लोजर की वजह से इसमें रखी चीजें पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं। यह न केवल हल्का है, बल्कि अंदर से बेहद स्पेशियस भी है, जिसमें आप अपने जरूरी सामान जैसे ईयररिंग्स, ब्रेसलेट्स, रिंग्स, चेन, कॉइन या कार्ड्स को आसानी से रख सकती हैं। यह आपके ज्वेलरी आइटम्स को धूल और उलझन से भी बचाता है। इस पोटली की खूबसूरती और उपयोगिता इसे एक बहुपयोगी Accessories बनाती है, जो दिन के कार्यक्रमों से लेकर रात की पार्टियों तक आपके साथ स्टाइल में फिट बैठ सकती है।

Traditional Handheld Potli Bag For Women

Rs. 499

Get This
03

Rubans Oxidised Silver-Plated Choker For Women

Check Price on Amazon

अगर आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ खास और आकर्षक शामिल करना चाहती हैं, तो यह ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर कॉलर नेकलेस और स्टड ईयररिंग्स का सेट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एल्युमिनियम मटेरियल से बना यह ज्वेलरी सेट न सिर्फ हल्का है बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक है। इसका S-हुक क्लैस्प इसे सुरक्षित रूप से गले में टिकाए रखता है। इस सेट की सबसे खास बात इसकी हस्तशिल्प खूबसूरती है। यह कॉलर स्टाइल नेकलेस खासतौर पर इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह कॉलरबोन के पास खूबसूरती से बैठता है, जो आपके लुक में निखार ला सकता है। इसकी ऑक्सीडाइज़्ड सिल्वर फिनिश एक रस्टिक और विंटेज अहसास देती है, जो पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेसिंग के साथ शानदार दिख सकती है। इस Choker को आप किसी महिला मित्र या बहन को भी गिफ्ट कर सकती हैं।

Rubans Oxidised Silver-Plated Choker For Women

Rs. 489

Get This
04

Latest Stylish Multilayer Gold Plated Bangle Bracelet

Check Price on Amazon

यह लेटेस्ट स्टाइलिश मल्टीलेयर गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट का सेट आपके कुर्ती के साथ पहनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इस सेट में कुल 6 खूबसूरत ब्रेसलेट मिलते हैं, जो हर मौके पर आपके लुक को खास बना सकते हैं। इन ब्रेसलेट्स की सबसे बड़ी खासियत है इनका गोल्ड प्लेटेड फिनिश, जो इन्हें न सिर्फ आकर्षक बनाता है बल्कि इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाता है। इनका लॉबस्टर क्लॉ क्लास्प पहनने में सुविधा देता है और वन साइज फिट सभी के लिए परफेक्ट हो सकता है। चाहे आप किसी पार्टी में जा रही हों, शादी का फंक्शन हो, ऑफिस की पार्टी हो या फिर किसी खास दोस्त को जन्मदिन का तोहफा देना हो, यह Bracelet सेट हर मौके के लिए एक स्टाइलिश गिफ्ट ऑप्शन भी साबित हो सकता है। यह कैजुअल और डेली वियर में भी पहनने के लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है।

Latest Stylish Multilayer Gold Plated Bangle Bracelet

Rs. 268

Get This
05

Kolhapuri Leather Chappals for Women

Check Price on Amazon

कोल्हापुरी लेदर चप्पल्स महिलाओं के लिए एक ऐसा पारंपरिक विकल्प हैं, जो हर मौके पर कुर्ती के साथ न केवल स्टाइलिश दिख सकती हैं, बल्कि बेहद आरामदायक भी होती हैं। इन चप्पलों की सबसे खास बात यह है कि ये हाथ से बनी होती हैं और इनका डिजाइन भारतीय संस्कृति की झलक देता है। अगर आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कुछ आरामदायक और टिकाऊ ढूंढ रही हैं, तो कोल्हापुरी चप्पल्स एक बेहतरीन चुनाव हो सकता हैं। फ्लैट हील और स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ ये चप्पल्स चलने में बेहद सहज होती हैं। हालांकि ये वाटर-रेसिस्टेंट नहीं होतीं, लेकिन सामान्य मौसम में ये आपके आउटफिट को परफेक्ट टच दे सकती हैं। गर्मियों में इन्हें पहनना बहुत सुकूनदायक होता है, क्योंकि यह पैर को पूरी तरह खुला और ठंडा रखती हैं। त्योहारों, पारिवारिक समारोहों या किसी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहनने के लिए कोल्हापुरी चप्पल्स एकदम परफेक्ट हैं। साड़ी, सलवार सूट या लहंगे के साथ इनका मेल बेहद आकर्षक लगता है और आपकी सिंपल कुर्ती में भी यह जान डालने का काम कर सकता है।

Kolhapuri Leather Chappals for Women

Rs. 899

Get This

क्या एक्सेसरीज से किसी आउटफिट का पूरा लुक बदल सकता है?

ऐसा कहा जाता है कि, आपके लुक को खास और यादगार बनाने का काम करते हैं छोटी-छोटी फैशन की चीजें जिन्हें हम एक्सेसरीज कहते हैं। चाहे आप सिंपल कुर्ती पहनें, बेसिक जींस-टीशर्ट या एलिगेंट साड़ी, सही एक्सेसरीज आपके पूरे आउटफिट को नया रूप दे सकती है। आपका पहनावा सिर्फ कपड़े नहीं होता, वह आपकी सोच, मूड और पर्सनैलिटी को दर्शाता है। स्टेटमेंट नेकलेस, बिंदिया, स्टाइलिश बैग, या घड़ी, ये सभी आपके व्यक्तित्व की झलक देते हैं। साथ ही, इनमें साधारण से खास बनाने की कला भी होती है। जैसे, अगर आपके पास कुछ साधारण कपड़े हैं और आप बार-बार उन्हें ही पहनती हैं, तो एक्सेसरीज आपके लिए जादू का काम कर सकती हैं। हर बार अलग दुपट्टा, बेल्ट, स्कार्फ या ईयररिंग्स जोड़कर आप हर बार नया लुक पा सकती हैं वो भी बिना नया आउटफिट लिए और-तो-और सिर्फ एक्सेसरीज बदलकर आप एक ही आउटफिट को ऑफिस, पार्टी, या शादी के लिए परफेक्ट भी बना सकती हैं। महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि एक्सेसरीज सिर्फ ज्वेलरी होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। स्टाइलिश बैग और सही फुटवियर लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक अहम हिस्सा माने जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कुर्ती के साथ कौन सी एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं?

यह आपके पसंद पर निर्भर करता है कि आप क्या-क्या पहनना पसंद करती हैं लेकिन झुमके, हार, चूड़ियां, नेकपीस और स्कार्फ कुर्ती के साथ अच्छे लग सकते हैं।

कुर्ती के साथ किस प्रकार के फुटवियर पहनने चाहिए?

कुर्ती के साथ सैंडल, हील्स, कोल्हापुरी चप्पल या फ्लैट्स पहने जा सकते हैं, जो अवसर के अनुसार चुने जा सकते हैं।

कुर्ती के साथ किस रंग की एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं?

यह कुर्ती के रंग और डिज़ाइन पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर सोने, चांदी और मोती की एक्सेसरीज अच्छी लगती हैं। आजकल ट्रेंड में चल रहे ऑक्सीडाइज ज्वेलरी का भी चलन है जिसे महिलाएं पसंद कर रही हैं।

You May Also Like