Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

इन Trending Short Kurti को कॉलेज जाने वाली लड़कियां कर सकती हैं स्टाइल

कॉलेज जाने के लिए ढूंढ़ रही है कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स तो शॉर्ट कुर्ती को अलग-अलग तरह से कर सकती हैं स्टाइल, चाहें पहने जींस या फिर प्लाजो और पैंट सबके साथ कर सकेंगी पेयर।

College Girls के लिए ट्रेंडी Short Kurti
College Girls के लिए ट्रेंडी Short Kurti

कॉलेज एक ऐसी जगह है, जहां हमें लगभग हर दिन ही जाना पड़ता है। वहीं यहां के लिए हमें ऐसे कपड़े पहनने होते हैं, जो दिखने में अच्छे होने के साथ ही सभ्य भी लें और आरामदायक भी रहें। ऐसे में शॉर्ट कुर्ती आपके कॉलेज लुक को वर्सटाइल बनाने के लिए काफी काम आ सकती हैं। जी हां, इन्हें आप अलग-अलग दिनों के लिए कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं और हर रोज एक नया लुक पा सकती हैं। गर्मियों के लिहाज से भी ये काफी बढ़िया हो सकती हैं, क्योंकि शॉर्ट कुर्ती अधिकतर आरामदायक कपड़े से बनाई जाती हैं और शरीर पर ज्यादा चिपकती भी नहीं हैं। कॉलेज के लिहाज से शॉर्ट कुर्तियां साधारण मगर आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं, क्योंकि इनमें आपको कई पैटर्न, डिजाइन और रंगों के विकल्प भी आसानी से मिल सकते हैं। स्टाइल स्ट्रीट की आज की सूची में आप 10 ट्रेंडी शॉर्ट कुर्ती के विकल्प देख सकती हैं, जिन्हें आप कॉलेज जाने के लिए हर रोज पहन सकती हैं।

किस प्रकार की शॉर्ट कुर्ती कॉलेज में पहन सकती हैं?

कॉलेज के लिए वैसे तो आपको अलग-अलग प्रकार की कुर्ती पहन सकती हैं, जो कि पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है। इसके लिए आपको इनमें तमाम पैटर्न, स्टाइल और डिजाइन के विकल्प मिल सकतें हैं, जिन्हें आप हर रोज बदल-बदलकर या फिर स्टाइलिंग के अनुसार पहन सकती हैं।

पैटर्न

स्टाइल

बॉटम

फ्लोरल पैटर्न

शॉर्ट अनारकली या रेगुलर फिट

डेनिम जींस या ढ़ीला पजामा

सॉलिड पैटर्न

स्ट्रेट फिट या कॉलर स्टाइल कुर्ता

रेगुलर फिट पैंट या स्ट्रेट जींस

स्ट्राइप पैटर्न

स्ट्रेट कुर्ता या अंगरखा स्टाइल कुर्ती

प्लाजो या सिगरेट स्टाइल पैंट

एंब्राइडर्ड पैटर्न

शॉर्ट अनारकली या अंगरखा

जींस या प्लाजो

चेक पैटर्न

स्ट्रेट कुर्ता या कॉलर कुर्ती

सॉलिड पैंट या फिर पजामा

Top ProductsFeatureRating
feranoid Women Cotton Angrakha Kurtiवी-नेकस्टाइल3.8
Pistaa's Women's Cotton Pintex Work Short Kurtiसॉलिड पैटर्न3.9
COTLAND Fashions Jaipuri Cotton Top For Womenक्लासिक फिट4.1
Max Women's Rayon Straight Fit Kurtaचिकनकारी कढ़ाई3.5
Meesan Women's Beautiful Smart Casual Tunicsफ्लोरल पैटर्न4.1
QAZMI Women Cotton Kashmiri Embroidered Short Kurtiकश्मीरी कढ़ाई4.2
BIBA Women Printed Straight Mix and Matchप्रिंटेड पैटर्न4.4
New Printed Short Kurti and top for Womansफ्लेयर्ड स्टाइल4.4
Ada Women's Handmade Lucknow Chikan Short Kurtiस्ट्रेट स्टाइल4.1
Women Rayon Floral Printed Short Kurtaफ्लोरल पैटर्नNA
01

feranoid Women Cotton Angrakha Kurti

Check Price on Amazon

यह शॉर्ट कुर्ती अंगरखा स्टाइल में आती है, जो कॉलेज में आपको काफी शानदार लुक दे सकती है। इस कुर्ती को कॉटन यानी सूती कपड़े से बनाया गया है, जो गर्मी के मौसम में दिनभर पहनने के लिए आरामदायक हो सकता है। हैंडब्लॉक प्रिंट में आने वाली यह कुर्ती मल्टीकलर में आती है। इसमें आपको S से लेकर 2XL तक का साइज विकल्प मिल सकता है, जिन्हें आप अपनी फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं। इस Short Women Kurti में वी-नेकस्टाइल के साथ ही ¾ आस्तीनें मिलती हैं, जो इसे देखने में और भी आकर्षक बनाता है। एथनिक प्रिंट में आ रही यह अंगरखा शॉर्ट कुर्ती सामने से दो लेयर वाली स्टाइल में आती है। इसमें साइड की तरफ दो डोरियां भी दी गई हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार बांध सकती हैं।

feranoid Women Cotton Angrakha Kurti | Short Kurti for Women

Rs. 699

Get This
02

Pistaa's Women's Cotton Pintex Work Short Kurti

Check Price on Amazon

कॉटन से बनी यह शॉर्ट कुर्ती गर्मी के मौसम में कॉलेज से लेकर किसी अन्य जगह पर पहन जाने के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है। इसमें कॉलर स्टाइल दिया गया है, जो आपको एक प्रोफेशनल लुक दे सकता है। इस कुर्ती में फोल्डेबल डिजाइन में आने वाली ¾ आस्तीनें दी गई हैं। वहीं इसका गला वी-आकार में आता है और इसमें सामने की तरफ बटन भी लगे हुए हैं। सॉलिड पैटर्न वाली यह शॉर्ट कुर्ती मेंहदी हरे, पीच और नीले तीन रंग के विकल्प में मिल सकती है। यह Kurti Short रेगुलर फिट में आती है और इसकी लंबाई घुटने से थोड़ा ऊपर रहने वाली है। इस शॉर्ट कुर्ती में आपको XS से लेकर 4XL तक का साइज मिल सकता है।

Pistaa's Women's Cotton Pintex Work Short Kurti (Large, Mehendi Green, Regular Fit)

₹499.00

Get This
03

COTLAND Fashions Jaipuri Cotton Top For Women

Check Price on Amazon

अगर आपको कॉलेज में थोड़ा फैशनेबल लुक चाहिए, तो फिर आप स्लीवलेस स्टाइल वाली इस शॉर्ट कुर्ती को चुन सकती हैं। यह कुर्ती गोल आकार वाले गले के साथ आती है, जिसे सहजता के साथ पहना जा सकता है। स्लीवलेस स्टाइल वाली इस कुर्ती में क्लासिक फिट मिलता है, जिसकी वजह से यह Short Length Kurti शरीर पर ज्यादा चिपकी हुई नहीं लगती है। इसमें शानदार फुशिया पिंक कलर मिलता है, जो पहनने पर काफी अच्छा लुक दे सकता है। वहीं इसमें सामने की तरफ एक बेल्ट भी दी गई है, जिसे बांधकर आप एक आकर्षक लुक पा सकती हैं। 100% कॉटन से बनी इस शॉर्ट कुर्ती को माइल्ड डिटर्जेंट के साथ हाथों से धुला जा सकता है। इसपर मिलने वाला जॉमैट्रिक पैटर्न इसे बाकियों से अलग बनाता है।

COTLAND Fashions Jaipuri Cotton Printed Strappy Sleeveless Top For Women (Fuchsia Pink, Classic Fit), Medium

₹398.00

Get This
04

Max Women's Rayon Straight Fit Kurta

Check Price on Amazon

नीले रंग में आने वाली यह कुर्ती Max ब्रांड की है, जिसमें आपको लार्ज साइज मिल सकता है। इस पूरी कुर्ती में सॉलिड पैटर्न मिलता है, मगर सीने के पास और इसकी आस्तीनों पर धागे की कढ़ाई की गई है। नीले रंग की कुर्ती पर सफेद धागे की कढ़ाई काफी अच्छा लुक दे सकती है। इस Women Kurta Short को रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है, जिसे मशीन में धुला जा सकता है और पहनने पर आरामदायक भी रहता है। इसमें रेगुलर फिट के साथ ही तीन चौथाई लंबी आस्तीनें मिलती हैं। चिकनकारी कढ़ाई वाली यह कुर्ती घुटनों से ऊपर तक की लंबाई में आती है, जिस वजह से इसे अलग-अलग बॉटम के साथ पहना जा सकता है। इस कुर्ती के गले का आकार गोल है।

Max Women's Rayon Straight Fit Kurta (SKGU32061BLUE

Rs. 449

Get This
05

Meesan Women's Beautiful Smart Casual Tunics

Check Price on Amazon

दो तरह के प्रिंट में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती आपको कॉलेज में अच्छा लुक दे सकती है। यह कुर्ती स्लेटी रंग में आती है, जिसे अलग-अलग रंग के बॉटम के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। स्टैंडर्ड लंबाई में आने वाली इस शॉर्ट कुर्ती में S से लेकर 3XL तक के साइज का विकल्प मिल सकता है। सूती कपड़े से बनी इस कुर्ती को आप घर पर ही आसानी से मशीन में धुल सकती हैं। इसमें शानदार फ्लोरल पैटर्न के साथ ही धारीदार डिजाइन भी दिया गया है। इस Short Casual Kurti की आस्तीनें ¾ लंबी हैं और कफ बॉर्डर के साथ आती हैं। इसका वी-आकार वाला गला आपको पहनने पर बढ़िया लुक और आरामदायक एहसास दे सकता है। इसके गले पर पतली लेस भी लगी हुई है, जो कि साइड से नीचे की तरफ जाती है।

Meesan Women's Beautiful Grey Cotton Printed Smart Casual Tunics for Office & Casual Wear

Rs. 473

Get This
06

QAZMI Women Cotton Kashmiri Embroidered Short Kurti

Check Price on Amazon

कॉलेज में एक देसी लुक के लिए कश्मीरी एंब्राइडरी वाली यह शॉर्ट कुर्ती काफी बढ़िया साबित हो सकती है। हल्के गुलाबी रंग में आने के कारण यह गर्मियों में भी आराम से पहनी जा सकती है और अलग-अलग रंग के बॉटम के साथ भी मैच हो सकती है। इसमें रेगुलर स्टाइल के साथ ही कमर तक आने वाली लंबाई मिलती है। इसका गला की-होल स्टाइल में आता है और इसकी आस्तीनें तीन चौथाई लंबाई में आती हैं। सॉलिड पैटर्न वाली इस Short Kashmiri Kurti की आस्तीनों, गले और नीचे के बॉर्डर पर कश्मीरी कढ़ाई मिलती है। यह कुर्ती आपको XS से लेकर 4XL तक के साइज विकल्पों में मिल सकती है। सीधे आकार में आने वाली इस शॉर्ट कुर्ती को रेयॉन कॉटन मटेरियल से बनाया गया है।

QAZMI Women Cotton Kashmiri Embroidered Short Regular Fit Kurti Light Pink (Pink, X-Small)

₹759.00

Get This
07

BIBA Women Printed Straight Mix and Match

Check Price on Amazon

बीबा ब्रांड की इस कुर्ती को पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है, जिसे आप आसानी से हाथों से धुल सकती हैं और यह जल्दी सिकुड़ता भी नहीं है। रेगुलर स्टाइल वाली इस कुर्ती में गोल आकार का गला मिलता है। इसमें S से लेकर 3XL तक के साइज मौजूद हैं, जिन्हें अपने अनुसार चुना जा सकता है। यह BIBA Short Kurti पूरी आस्तीनों के साथ आती है और इसकी लंबाई घुटनों से ऊपर तक है। गुलाबी रंग की इस कुर्ती में आपको प्रिंटेड पैटर्न मिलता है, जो कॉलेज में पहनने के लिए सही हो सकता है। इस कुर्ती को आप कॉलेज के लिए प्लाजो या फिर स्ट्रेट पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

BIBA Women Printed Straight Mix and Match(Crepe KURTI20370_Pink_40), Regular Fit, 2XL

Rs. 909

Get This
08

New Printed Short Kurti and top for Womans

Check Price on Amazon

रेयॉन फैब्रिक से बनी इस शॉर्ट कुर्ती को आरामदायक तरीके से पहनने के साथ ही इसे आसानी से मशीन में या हाथ से धुला भी जा सकता है। हल्के हरे रंग में आने वाली यह कुर्ती आपको S से लेकर 2XL तक के साइज में मिल सकती है। इसमें ढ़ीली फिटिंग के साथ आने वाली लंबी आस्तीनें दी गई हैं। वहीं यह Short Kurti Top शानदार फ्लोरल पैटर्न में आती है। स्कूप नेक स्टाइल में आने वाली इस कुर्ती पर आप चाहें तो गले में चोकर भी पहन सकती हैं, जो कि आपके पूरे लुक को बदल सकता है। यह शॉर्ट कुर्ती फ्लेयर्ड स्टाइल में आती है, जिसे आप स्ट्रेट पैंट या फिर टाइट जींस के साथ पेयर कर सकती हैं।

New Printed Short Kurti and top for Womans (in, Alpha, L, Regular, Floral top Grey)

₹280.28

Get This
09

Ada Women's Handmade Lucknow Chikan Short Kurti

Check Price on Amazon

सफेद रंग में आने वाली यह शॉर्ट कुर्ती कॉलेज में पहनने के लिए अच्छी हो सकती है, जो कि आपको साधारण मगर आकर्षक लुक दे सकती है। इसमें लंबी आस्तीनें दी गई हैं और साथ ही इसका गला गोल आकार में आता है। यह कुर्ती चिकनकारी कढ़ाई के साथ आती है, जो कि गर्मियों में पहनने के लिए भी काफी सही रहेगी। सफेद रंग की इस शॉर्ट कुर्ती में आपको XS से लेकर 3XL तक के साइज विकल्प मिल सकते हैं। यह Short Tunic Kurti घुटनों से ऊपर रहने वाली लंबाई में आती है, जिसे अलग-अलग तरह के बॉटम के साथ पेयर किया जा सकता है। स्ट्रेट स्टाइल वाली इस कुर्ती में साइड स्लिट भी दी गई हैं।

Ada Hand Embroidered Chikankari White Cotton Top for Women A100595 (2XL)

₹999.00

Get This
10

Women Rayon Floral Printed Short Kurta

Check Price on Amazon

शॉर्ट लेंथ वाली इस कुर्ती को रेयॉन मटेरियल से बनाया गया है, जिसे आप कॉलेज में दिनभर आराम से पहन सकती हैं। यह कुर्ती स्लीवलेस स्टाइल में आती है, जो आपको एक मॉर्डन लुक दे सकती है। इसमें खूबसूरत फ्लोरल पैटर्न मिलता है, जो इसे देखने में शानदार बनाता है। इसका गला वी-आकार में आता है और इसकी लंबाई कमर तक रहने वाली है। यह शॉर्ट कुर्ती गुलाबी रंग में आती है और इसमें L से लेकर 3XL तक के साइज मिल सकते हैं। रेगुलर स्टाइल वाली इस कुर्ती को स्ट्रेट फिट जींस या फिर पैंट के साथ पहना जा सकता है। वहीं यह कुर्ती आपके इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकती है।

Women Rayon Floral Printed Short Kurta | Short Anarkali Kurti for Girls | Women's Casual Sleeveless Printed Top | Tops for Women (in, Alpha, L, Regular, Pink)

Rs. 349

Get This

शॉर्ट कुर्ती को किस तरह से कर सकती हैं स्टाइल?

कॉलेज में एक शानदार लुक पाने के लिए आप शॉर्ट कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। मगर, इस दौरान आपको अपने आराम और पसंद को ध्यान में रखना चाहिए, ताकी किसी भी वजह से आप असहज ना महसूस करें-

  • ज्वेलरी- शॉर्ट कुर्ती के साथ आप कॉलेज में पहनने के लिए कानों में छोटी झुमकी, बाली या फिर स्टड पहन सकती हैं। वहीं हाथों में पतला ब्रेसलेट या छोटी अंगूठी भी पहनी जा सकती है। इसके अलावा आप चाहें तो कानों में सिर्फ बड़े झुमके पहनकर भी कॉलेज जा सकती हैं।
  • हेयरस्टाइल- कॉलेज में आपको अपना हेयरस्टाइल कैसा रखना है? यह पूरी तरह से आपकी पसंद और आराम पर निर्भर करता है। अगर पूरा दिन बाल खुले रखना पसंद नहीं है, तो आप पोनीटेल या बन बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके बाल लंबे हैं, तो उनकी चोटी बनाने के अलावा उन्हें कर्ल भी कर सकती हैं।
  • फुटवियर- कॉलेज जैसी जगहों पर काफी चलना पड़ सकता है और साथ ही आपका लगभग पूरा दिन भी वहीं बीतता है, ऐसे में आपको कुछ आरामदायक फुटवियर ही पहनने चाहिए। शॉर्ट कुर्ती के साथ आप फ्लैट्स, जूतियां या फिर मोजड़ी पहन सकती हैं। वहीं इनके साथ कोल्हापुरी चप्पलें भी बढ़िया लग सकती हैं।
  • अन्य एक्सेसरीज- अगर आप कॉलेज में एकदम साधारण लुक चाहती हैं, तो फिर ज्वेलरी वगैरा के बजाय हाथ में सिर्फ घड़ी पहन सकती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार स्मार्टवॉच या एनालॉग वॉच किसी को भी पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा कानों में छोटे-से कुंडल भी आपको एक शानदार स्टूडेंट लुक दे सकते हैं।

गर्मियों के लिए कौन-से मटेरियल से बनी शॉर्ट कुर्ती रहेंगी सही?

गर्मी के मौसम में कॉलेज जाने के लिए आपको अलग-अलग फैब्रिक से बनी शॉर्ट कुर्ती मिल सकती हैं, जिन्हें आरामदायक तरीके से पहना जा सकता है। अगर गर्मियों में आपको काफी पसीना आने की परेशानी होती है और इसके लिए एकदम राहत देने वाला कपड़ा चाहिए, तो कॉटन से बनीं शॉर्ट कुर्तियां अच्छी हो सकती हैं क्योंकि यह शरीर से पसीने को आसानी से सोख लेता है। हालांकी, सूती कपड़े का रख-रखाव थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको ऐसा कपड़ा चाहिए, जो आरामदायक होने के साथ ही रख-रखाव में भी आसान हो, तो फिर आप अपने लिए रेयॉन, पॉलिस्टर या विस्कॉस मटेरियल से बनी शॉर्ट कुर्तियों का चुनाव कर सकती हैं। इनके अलावा एक क्लासी लुक के लिए सिल्क से बनी शॉर्ट कुर्तियों को भी स्टाइल किया जा सकता है, जो कि आरामदायक होने के साथ ही देखने में भी काफी अच्छा लगता है। ये सभी फैब्रिक गर्मी के लिहाज से उपयुक्त हो सकते हैं और आपको इनसे बनी शॉर्ट कुर्तियां भी आसानी से मिल सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कॉलेज के अलावा शॉर्ट कुर्ती कहां पहन सकती हैं?

कॉलेज के अलावा आप शॉर्ट कुर्ती को सामान्य दिनों में कहीं पर भी पहनकर जा सकती हैं। यह शॉपिंग से लेकर बाहर घूमने जाने तक में या फिर किसी वेकेशन पर भी पहनी जा सकती है।

शॉर्ट कुर्ती को किस तरह के बॉटम के साथ पहनना चाहिए?

शॉर्ट कुर्ती को लेगिंग, प्लाजो, जींस, और स्कर्ट के साथ पहना जा सकता है। वहीं कॉलेज के लिए इन्हें आप स्ट्रेट पैंट के साथ ही पेयर कर सकती हैं, जो कि एक साधारण फॉर्मल लुक देता है।

किस मटेरियल से बनी शॉर्ट कुर्ती ज्यादा आरामदायक होती हैं?

कॉटन से बनी शॉर्ट कुर्तियां सबसे ज्यादा आरामदायक होती हैं। कॉटन से बनी कुर्ती ना सिर्फ हल्की होती हैं, बल्कि ये पसीने को भी आसानी से सोख लेती हैं। इसी कारण से इन्हें गर्मियों में पहनने के लिए भी अच्छा माना जाता है।

क्या शॉर्ट कुर्ती के साथ ज्वेलरी अच्छी लगती है?

सही ज्वेलरी आपकी शॉर्ट कुर्ती को और भी खूबसूरत बना सकती है। इसके लिए आप स्टेटमेंट इयररिंग्स, नेकलेस, या रिंग्स पहन सकती हैं, या फिर स्टेटमेंट चूड़ियां या कंगन भी ट्राई कर सकती हैं।

You May Also Like