Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Shruti’s Style Diary: पार्टी से लेकर वेकेशन तक के लिए मस्टर्ड येलो Berrylush Playsuit ने जीता मेरा दिल

फैशन की दुनिया में, कुछ आउटफिट्स ऐसे होते हैं जो हमारे दिल में खास जगह बना लेते हैं। मेरे लिए, Berrylush का मस्टर्ड येलो Playsuit उन्हीं में से एक है। इसे मैंने हाल में ही लिया है, और इसे पार्टी से लेकर वेकेशन तक पर स्टाइल किया है। ऐसे में अगर आपको भी एक ऐसी ड्रेस की तलाश है, तो आपको भी इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

मस्टर्ड येलो Berrylush प्लेसूट
मस्टर्ड येलो Berrylush प्लेसूट

नमस्ते फैशन प्रेमियों! क्या आप एक ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं जो पार्टी में भी कमाल लगे और वेकेशन पर भी आपको आरामदायक और स्टाइलिश रखे? मेरी स्टाइल डायरी का आज का सितारा है Berrylush का Mustard Yellow प्लेसूइट! यह न केवल बेहद आरामदायक है, बल्कि चमकदार पीला रंग और सॉलिड पैटर्न इसे किसी भी अवसर के लिए परफेक्ट बनाता है। आज मैं आपके साथ शेयर करूंगी कि कैसे मैंने इस एक प्लेसूट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया, जिससे आप भी इसे अपनी वार्डरोब का हिस्सा बना सकें। लेकिन उससे पहले इसे मैंने क्यों लिया ये बता देती हूं।

मैंने यह प्लेसूट क्यों लिया?

मेरा काफी दिनों से एक स्टाइलिश मगर कंफर्टेबल प्लेसूट लेने का मन था। ये आजकल ट्रेंड में हैं और साथ ही कैजुअल से लेकर पार्टीवियर लुक तक के लिए भी बढ़िया रहते हैं। हालांकी कई सारे ऑप्शन ट्राई करने के बाद भी मुझे कुछ खास समझ नहीं आ रहा था। मगर, फिर Myntra पर मुझे मिला यह प्लेसूट, जो एक ही नजर में मेरा पसंदीदा बन गया-

  • मुझे अक्सर Yellow रंग के शेड पसंद आते हैं, जिसमें मस्टर्ड तो मेरा फेवरेट है। ऐसे में इसके रंग ने सबसे पहले मेरा ध्यान अपनी तरफ खींचा।
  • इसके बाद आता है इस Jumpsuit For Women का 100% पॉलिस्टर फैब्रिक, जो कि बेहद हल्का और आरामदायक है। यानी गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है।
  • इस वेस्टर्न ड्रेस का स्टाइलिश वी-नेक भी मुझे काफी पसंद आया। मेरी हाइट कम है और ऐसे में यह मेरी पर्सनैलिटी को थोड़ा निखारने का भी काम करता है।
  • इस जंपसूट का सॉलिड पैटर्न और ढीला-ढाला फिट भी मेरा फेवरेट है। मुझे ज्यादा चटक-मटक या चिपके हुए कपड़े नहीं पसंद, जिस वजह से यह मेरे लुक को अच्छी तरह कॉम्पलीमेंट करता है।

प्लेसूट के पार्टी के लिए मैंने कुछ इस तरह स्टाइल किया

मैंने यह जंपसूट मंगाया ही था, कि तभी मुझे एक पार्टी के लिए भी कॉल आ गया। पार्टी छोटी-सी थी और मैं भी कुछ ज्यादा भड़काऊ नहीं पहनना चाहती थी। अलमारी खोलते ही मेरी नजर इस नए प्लेसूट पर गई। बस फिर क्या था, मैंने इसे फटाफट से स्टाइल करने का सोच लिया-

  • अब क्योंकि इसका रंग मस्टर्ड येलो है। ऐसे में मैंने सबसे पहले इसके साथ थोड़ा गोल्डन ज्वेलरी पेयर की। इसके लिए मैंने गले में पतली चेन, कानों में स्टड्स और हाथ में एक पतला ब्रेसलेट पहना।
  • इसके बाद बारी आई फुटवियर की मैं गोल्डन और व्हाइट में थोड़ा कंफ्यूज थी। मगर, आखिरी में थोड़ा कंट्रास्ट लेकिन एलिगेंट लुक पाने के लिए इस Dress For Women को सफेद रंग की हील्स के साथ स्टाइल किया।
  • अपने लुक को कंपलीट करने के लिए मैंने एक क्लच भी लिया है, जिसका रंग ऑफ व्हाइट था। यह फुटवियर और ज्वेलरी से काफी अच्छी तरह मैच किया।
  • मुझे ज्यादा मेकअप पसंद नहीं आता है, तो मैं तो बस अपनी पसंदीदा न्यूड लिपस्टिक लगाकर चली गई। हां, अगर आपको मेकअप पसंद है तो इसके साथ पार्टी में ग्लोई लुक ट्राई कर सकती हैं।

फैशन टिप्स के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करें।

वेकेशन पर इस जंपसूट ने दिया कंफर्टेबल स्टाइलिश लुक

अक्सर मुझे वो कपड़े पसंद आते हैं, जिन्हें मैं कई जगहों पर पहन सकूं। यह प्लेसूट भी कुछ उसी तरह का है। जहां मैंने इसके पार्टी के लिए स्टाइल किया, तो वहीं यह मेरी वेकेशन पर भी एक शानदार आउटफिट बना-

  • मुझे घूमने-फिरने का काफी शौक है और इसके लिए मैं अपने कंफर्ट से समझौता नहीं करती है। इस वजह से, यह जंपसूट अपने हल्के और मुलायम फैब्रिक की वजह से मेरे लिए परफेक्ट वेकेशन आउटफिट भी बना।
  • अब क्योंकि घूमने निकले हैं, तो मैंने इस Western Dress को कैजुअल लुक देने के लिए अपने व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया। यह आराम और फैशनेबल लुक दोनों के लिए अच्छा रहा। आप चाहें तो इसके साथ सफेद फ्लैट्स भी पहन सकती हैं।
  • वेकेशन पर मुझे ज्यादा एक्सेसरीज या ज्वेलरी पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में मैंने इसके साथ सिर्फ एक एनालॉग घड़ी पहनी।
  • आखिर मैं अपना लुक पूरा करने और छोटी-मोटी चीजों को रखने के लिए एक सफेद रंग का स्लिंग बैग डाला और घूमने निकल ली।

Berrylush प्लेसूट पर मेरी व्यक्तिगत राय

यह मस्टर्ड येलो प्लेसूट न केवल स्टाइलिश है, बल्कि बेहद आरामदायक भी है। इसका फैब्रिक हल्का और हवादार है, जो गर्म मौसम के लिए एकदम सही है। मुझे इसकी फिटिंग बहुत पसंद आई - यह बहुत टाइट नहीं है जो इसे पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक बनाता है। कई बार धोने के बाद भी इसका रंग फीका नहीं पड़ा और फैब्रिक की क्वालिटी बरकरार रही, जो कि मेरे लिए एक प्लस पॉइंट है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like