नवरात्रि में गरबा या डांडिया नाइट के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है और अब अपने पारंपरिक पोशाक में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए एक प्यारा सा बैग लेने की सोच रही हैं, तो यहां दी जा रही राजस्थानी हैंडबैग की सूची पर नजर डाल सकती हैं। खास राजस्थानी बनावट वाले ये हैंडबैग गुजरात के प्रसिद्ध चनिया-चोली के साथ खूब जचेंगे। सिर्फ चनिया चोली ही नहीं बल्कि ये हैंडबैग किसी भी पारंपरिक परिधान को और आकर्षक दिखाने का काम करेंगे। ये सभी बैग हाथ से बनाए हैं, जिन पर कुशल कारीगरी देखने को मिलती है। रंग-बिरंगे धागे से कढ़ाई के अलावा इनपर मिरर वर्क भी देखने को मिल जाता है। वहीं अच्छी गुणवत्ता वाले फैब्रिक से बने होने के कारण ये पर्स लंबे समय तक टिकाऊ भी हो सकते हैं। तो आइए देखते हैं Navratri 2025 के लिए उपयुक्त रहने वाले राजस्थानी हैंडबैग के विकल्पों को-
ऐसी ही फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकती हैं।
