Top SearchesKurta Sets Under 2000Mirror Work SareesGold RingsSeiko Watches for WomenTemple JewelleryRed Tape Shoes

Navratri 2025: गरबा पोशाकों के साथ पहनने के लिए सुंदर कुंदन ज्वेलरी डिजाइन

Shardiya Navratri के मौके पर गरबा में किस तरह के कपड़े पहनने हैं, यह तो सोच लिया है मगर आभूषणों को लेकर अभी भी असमंजस में हैं? यहां देखिए पारंपरिक कुंदन गहनों के विकल्प, जो आपक गरबा पोशाकों के साथ लग सकते हैं बेहद शानदार।

नवरात्रि 2025 गरबा पोशाकों के लिए सुंदर कुंदन आभूषण
नवरात्रि 2025 गरबा पोशाकों के लिए सुंदर कुंदन आभूषण

नवरात्रि का त्योहार अपने साथ ढ़ेर सारी मौज-मस्ती लेकर आता है। मां दुर्गा की भक्ति के साथ ही लोग इस मौके पर कई सारे गरबा आयोजनों में भी जाते हैं। वहीं, खासकर महिलाएं अपने गरबा पोशाक और उसके साथ पहने जाने वाले गहनों को लेकर काफी परेशानी में रहती हैं। हर साल कुछ नया पहनने की चाह उन्हें अक्सर असमंजस में डाल लेती है, कि आखिर इस बार किस तरह से तैयार हुआ जाए। अगर आप भी Navratri पर गरबा पोशाकों के साथ पहने जाने वाले आभूषणों को लेकर परेशान है, तो यहां पर उसका हल मिल सकता है। दरअसल, हम आपक कुछ सुंदर और पारंपरिक कुंदन आभूषणों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी अलग-अलग गरबा पोशाकों के साथ बेहद खूबसूरत लग सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए फटाफट से इनके विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं-

अगर आपको नवरात्रि पर पहने जाने वाले कपड़े व अन्य चीजों की जानकारी चाहिए, तो स्टाइल स्ट्रीट इसमें आपकी मदद कर सकता है।

01

ZAVERI PEARLS Green Meenakari Kundan Set For Women

Check Price on Amazon

गरबा खेलने जाने के लिए अगर आपको कुछ हट के पहनना है, जो यह कुंदन सेट आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसमें लंबे हार के साथ ही कानों की बालियां और मांगटीका मिलता है, जिन्हें एकसाथ पहनकर आप बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। यह हल्के सुनहरे और हरे रंग में आता है, जिसके ऊपर सफेद रंग के कुंदन वाले पत्थर लगे हुए हैं। मेटल से बना यह सेट लंबे समय तक चल सकता है। इसके हार में एक डोरी दी गई है, जिसके जरिए आप इसकी लंबाई को अपने अनुसार घटा या बढ़ा सकते हैं। इसमें मिलने वाली कान की बालियां झुमकी स्टाइल में आती हैं, जिसमें नीचे की तरफ छोटे-छोटे मोती लटक रहे हैं।

किस तरह की गरबा पोशाक के साथ पहनें- इस कुंदन सेट को आप गोल्डन या फिर सफेद रंग की गरबा पोशाक के साथ पहन सकती हैं। इसमें मिलने वाला हार लंबा है, जिस वजह से यह गोल या फिर स्वीटहार्ट गले वाले ब्लाउज पर अच्छा लग सकता है।

ZAVERI PEARLS Green Meenakari Kundan Set For Women

Rs. 1,099

Get This
02

Peora Indian Traditional Gold Plated Kundan Faux Pearl Jewellery Set

Check Price on Amazon

कुंदन आभूषणों का यह सेट आपको सफेद के साथ ही नीले, गोल्डन, हरे, हल्के गुलाबी, मरून, गुलाबी, रानी पिंक जैसे अलग-अलग रंग के विकल्पों में मिल सकता है। इसमें एक लंबे हार के साथ ही चोकर, मांगटीका और कानों के झुमके मिलते हैं। यह सेट मिश्रित धातु से बना है, जो इसे टिकाऊ और मजबूत बनाती है। इसकी कुंदन और मोतियों वाली सजावट नवरात्रि 2025 गरबा के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकती है। इस सेट में मिलने वाले सभी गहनों पर कुंदन से फूलों जैसी आकृति बनाई गई है। इसमें मिलने वाला लंबा हार ऊपर की तरफ कुंदन से सजा हुआ है और नीचे मोतियों की चेन दी गई है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है।

किस तरह की गरबा पोशाक के साथ पहनें- आप अपने अलग-अलग रंग वाली पोशाकों के अनुसार इसके रंग का चुनाव कर सकती हैं। यह कुंदन सेट चनिया चोली से लेकर पारंपरिक साड़ियों के साथ काफी खूबसूरत लग सकता है।

Peora Indian Traditional Gold Plated Kundan Faux Pearl Jewellery Set

Rs. 999

Get This
03

Shining Diva Latest Stylish Design Fancy Kundan Pearl Choker Traditional Necklace Jewellery Set

Check Price on Amazon

इस खूबसूरत ज्वेलरी नेकलेस सेट को अच्छी क्वालिटी वाले हाथ से चुने गए कुंदन से बनाया गया है, जो इसकी रंग और चमक को लंबे समय तक बरकरार रख सकता है। इसका नेकलेस कुंदन और मोतियों से सुसज्जित है, जो देखने में काफी खूबसूरत है। इस सेट में आपको नेकलेस के साथ ही लंबे कानों के झुमके मिलते हैं, जिनमें नीचे की तरफ एक मोती लटक रहा है। इसमें पीतल पर 1 माइक्रोन 18K सोने की परत चढ़ाई गई है, जिस वजह से यह लंबे समय तक चमकदार बना रह सकता है। आपको इसमें सफेद के साथ ही लाल और हरे मोतियों में आने वाले सेट के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसका नेकलेस गले से चिपके हुए डिजाइन में आता है।

किस तरह की गरबा पोशाक के साथ पहनें- अगर आप इसबार गरबा में डीपनेक या फिर वी-आकार वाला ब्लाउज लहंगे या साड़ी के साथ पहन रही हैं, तो यह चिपके हुए डिजाइन वाला नेकलेस उनके साथ अच्छा लग सकता है।

Shining Diva Latest Stylish Design Fancy Kundan Pearl Choker Traditional Necklace Jewellery Set

Rs. 398

Get This
04

Rubans Gold-Plated Handcrafted Kundan Jewellery Set For Women

Check Price on Amazon

यह 22K गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट बारीकी से ध्यान देकर सावधानीपूर्वक हाथों से बनाया गया है, जो इसकी क्वालिटी और सुंदरता दोनों को ही बढ़ाता है। इसमें छोटे और बड़े अलग-अलग आकार के कुंदन लगाए गए हैं, जो कि इसे एक पारंपरिक रूप देते हैं। इसके ऊपर की गई गोल्ड प्लेटिंग इसकी सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही इसकी चमक को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद कर सकती है। यह ज्वेलरी सेट 2025 में Navratri के मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन है, जिसमें आपको नेकलेस के साथ ही छोटे आकार के झुमके मिलते हैं। यह सेट पीतल से बनाया गया है और साथ ही इसके हार में लंबाई को कम-ज्यादा करने के लिए डोरी दी गई है।

किस तरह की गरबा पोशाक के साथ पहनें- चनिया चोली, साड़ी के अलावा आप इस हल्के कुंदन सेट को पारंपरिक गरबा वाले धोती पैंट कुर्ता सेट या फिर स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह हल्के रंग की पोशाकों के साथ अच्छा लग सकता है।

Rubans Gold-Plated Handcrafted Kundan Jewellery Set For Women

Rs. 1109

Get This
05

ZAVERI PEARLS Gold Tone Multistrand Beaded Kundan Choker Set

Check Price on Amazon

अगर आप इसबार गरबा के कार्यक्रम में साधारण मगर आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो यह कुंदन आभूषणों का सेट आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसमें चोकर स्टाइल वाले हार के साथ ही कान की बालियां और एक अंगूठी भी मिलती है। इसका हार सुंदर कुंदन और मोतियों के साथ तैयार किया गया है, जो कि किसी भी गरबा पोशाक की खूबसूरती बढ़ा सकता है। इसकी बालियों और अंगूठी में बड़ा कुंदन का पत्थर लगा हुआ है, जो देखने में खूबसूरत है। इसका चोकर डोरी के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे गले में ढ़ीला या कसकर पहना जा सकता है। चोकर का डिजाइन काफी अलग और आकर्षक है, जो गरबा में पहनने पर आपको भीड़ से अलग दिखा सकता है।

किस तरह की गरबा पोशाक के साथ पहनें- पारंपरिक गुजराती या फिर राजस्थानी स्टाइल वाली गरबा पोशाकों के साथ यह काफी खूबसूरत लग सकता है। इसे आप गहरे या फिर हल्के दोनों तरह के रंग वाले कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।

ZAVERI PEARLS Gold Tone Multistrand Beaded Kundan Choker Set

Rs. 569

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गरबा के लिए किस तरह के कुंदन आभूषण सबसे अच्छे लगते हैं?

गरबा के लिए कुंदन हार, झुमके, चूड़ियां और मांग टीका अच्छे लगते हैं। आप अपनी पोशाक के रंग और शैली के अनुसार आभूषण चुन सकती हैं।

क्या कुंदन आभूषण हर तरह की गरबा पोशाक के साथ जाते हैं?

कुंदन आभूषण लगभग हर तरह की गरबा पोशाक जैसे कि धोती पैंट कुर्ता, साड़ी, चनिया चोली, स्कर्ट ब्लाउज के साथ जा सकते हैं, लेकिन आपको रंग और शैली का ध्यान रखना चाहिए।

नवरात्रि कब से शुरू है?

22 सितंबर 2025 से Shardiya Navratri का त्योहार शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर आपने अभी तक गरबा की तैयारी नहीं की है, तो फटाफट से अपने लिए कपड़े और गहनें देखना शुरू कर दें।

You May Also Like