क्या आप भी अपने लुक को बेहद ही सिंपल रखना चाहती हैं? और आप ये भी चाहती हैं कि आपके फैशन और स्टाइल के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो, तो हम लेकर आए हैं स्टाइलिश डिजाइन में आने वाले कुछ बढ़िया कुर्ता पैंट के बढ़िया विकल्प। इनमें आपको स्ट्रेट स्टाइल देखने को मिल जाएगा जो लंबे समय से लड़कियों की पसंद बना हुआ है। अपने डिजाइन के चलते इन्हें आफिस, कैजुअल आउटिंग और यहां तक की पार्टी एंव फंक्शन में भी कैरी किया जा सकता है। अलग-अलग प्रिंट और लगभग हर प्रकार के फैब्रिक में आने वाले इन Kurta Designs को स्टाइल करने के लिए भी आपको किसी झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है। बस लाइट मेक-अप, हल्की ज्वेलरी और एक छोटा सा हैंड या फिर स्लिंग बैग और आप तैयार। ट्रेंड में रहने वाले ये कुर्ता पैंट सेट आपकी भी स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा बन सकते हैं।
गर्मियों के लिए कौन-से फैब्रिक का स्ट्रेट कुर्ता रहेगा सही?
गर्मी के मौसम में कपड़े जितने हल्के होते हैं उतने ही बेहतर रहते हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं के साथ स्टाइल की समस्या भी होती है। वो अपने स्टाइल से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती हैं, और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ऐसे में आपको सही फैब्रिक में आने वाले कुर्ता सेट का चुनाव करना चाहिए। जैसे की Cotton Kurta Sets, गर्मी के मौसम में काफी चर्चा में रहते हैं। कॉटन का फैब्रिक काफी हल्का होता है और ये पसीने को भी जल्दी सोख लेता है। इसके अलावा आप लिनन से बने कुर्ता का चुनाव भी करके देख सकती हैं। फैब्रिक के अलावा रंगों का ध्यान भी रखें। लाइट शेड के कपड़ों को गर्मी में पहनने के लिए ज्यादा बेहतर बताया जाता है। इसके साथ ही इनमें आपका लुक भी बेहतर होता है।
किस प्रकार के बॉटम के साथ कर सकते हैं स्ट्रेट कुर्ती को पेयर?
स्ट्रेट फिट में आने वाले कुर्तों की एक खासियत है और वो है कि ये हर तरह के बॉटम के साथ आसानी से पेयर हो जाते हैं। बस आपको सही कुर्ते और बॉटम का चुनाव करने की जरूरत है। अब जैसे की आपको शादी में जाने के लिए एक स्टाइलिश लुक चाहिए तो आप स्ट्रेट कुर्ते Design को प्लाजो या फिर शरारा के साथ स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें फंक्शन और शादी में जाने के लिए आउटफिट का चुनाव करते वक्त उसके प्रिंट और वर्क पर गौर करें। ऐसे मौको के लिए आपको हैवी वर्क और कढ़ाई के साथ आने वाले कुर्ते और बॉटम का चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर आप कैजुअल आउटिंग या फिर ऑफिस जाने के लिए अपनी स्ट्रेट Kurti को किसी प्रकार के बॉटम के साथ स्टाइल करना चाहती हैं, तो ब्लॉक और फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ता का चुनाव करें और उसे जींस के साथ पेयर करें। इसके अलावा आप लाइट और डार्क शेड की कुर्तियों को लॉग स्कर्ट के साथ भी ट्राई करके देख सकती हैं।
किस प्रकार के प्रिंट में आते हैं स्ट्रेट कुर्ता पैंट सेट?
स्ट्रेट फिट के साथ आने वाली कुर्तियां देखने में जितनी स्टाइलिश और क्लासी लगती हैं, उतनी ही पहनने में भी आरामदायक होती हैं। इनमें आपको कई प्रकार के प्रिंट देखने को मिल जाते हैं, जैसे की फ्लोरल (जिस कुर्ते पर फूल बने हो), धारीदार, ज्योमेट्रिक और ब्लॉक प्रिंट। इसके अलावा आपको कुछ Kurta Sets में एम्ब्रॉयडरी वर्क और हैंडलूम या हाथ की कढ़ाई भी देखने को मिल जाएगी। इस प्रकार के स्ट्रेट फिट कुर्ते फंक्शन और पार्टी में कैरी करने के लिए सही रहते हैं। वहीं सिंपल प्रिंट के कुर्ते को आप ऑफिस से लेकर रोजाना में भी पहन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
स्ट्रेट प्रिंट में किस प्रकार की कुर्तियां ज्यादा ट्रेंड में रहती है?
ये तो आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन कॉटन फैब्रिक के साथ बनी स्ट्रेट स्टाइल कुर्ती में मिलने वाला फ्लोरल और ब्लॉक प्रिंट काफी ट्रेंड में रहते हैं। इन्हें आप ऑफिस और कैजुअल लुक के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं।
क्या स्ट्रेट कुर्ते को सिर्फ पैंट के साथ ही पेयर किया जा सकता है?
नहीं ऐसा नहीं है, आप अपनी जरूरत और पसंदीदा लुक के अनुसार इसको जींस, शरारा, लॉग सकर्ट से लेकर सलवार आदि बॉटम वियर के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में किस फैब्रिक का कुर्ता सही रहेगा?
गर्मी के मौसम में आपको हल्के फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए, जैसे की कॉटन, लिनेन आदि। Cotton से बने Kurta पहनने में काफी आरामदायक होते हैं।
स्ट्रेट स्टाइल में आने वाले कुर्ता पैंट को कैसे स्टाइल करें?
आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। जैसे की अगर आपको सिंपल लुक चाहिए तो लाइट मेक-अप के साथ हल्के झुमके कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर आप हैवी वर्क में आने वाले सूट सेट का चुनाव कर रही हैं तो मेक-अप को थोड़ा हैवी करें और ज्वेलरी पर भी ध्यान दें।