गर्मी के मौसम पसीने और धूप से शरीर झुलस सा जाता है, और शायद यही वजह है कि महिलाएं ऐसे कपड़ों की तलाश करती हैं जो पहनने में आरामदायक हो। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आरामदायक कपड़े दिखने में उतने अच्छे नहीं होते। अगर आप भी गर्मी के मौसम में आराम और स्टाइल से समझौता किए बिना एक अच्छी सी ड्रेस तलाश रही हैं तो अफगानी सलवार सूट काफी बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। पहनने में ये सलवार सूट जितने आरामदायक होते हैं, दिखने में भी उतने ही आकर्षक लगते हैं। Afghani सूट में आपको दो पीस या तीन पीस में आने वाले विकल्प मिल जाेएंगे। ये Salwar Suit ऑफिस, कॉलेज या घर पर पहनने के लिहाज से काफी सही पसंद हो सकते हैं। अगर आप इनके अलावा सूट के अन्य विकल्पों की तलाश रही हैं तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद कर सकता है।
गर्मी के मौसम में किस मटेरियल से बने अफगानी सूट सही रहेंगे?
ये बात तो सबको पता ही है कि गर्मी के लिए कॉटन से अच्छा मटेरियल किसी को नहीं माना जाता, तो अगर आप इसी लिहाज से एक अफगानी सलावर सूट की तलाश कर रही हैं तो सूती कपड़े से बने विकल्पों को प्राथमिकता दें। इसके अलावा लेनिन मटेरियल से बने अफगानी सूट भी काफी बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। वहीं, इन Women’s Salwar Suit में आपको विस्कॉस, रेयॉन और सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बने विकल्प भी मिल जाएंगे जो गर्मी के लिए काफी आरामदायक माने जाते हैं। इन सूट सेट में आपको ऐसे विकल्प भी मिलेंगे जो दुपट्टे के साथ आते हैं और ऐसे भी विकल्प मौजूद हैं जिनमें दुपट्टा नहीं दिया गया होगा।
गर्मी में किस तरह से अफगानी सलवार सूट को किया जा सकता है स्टाइल?
गर्मी के मौसम में आप एक आरामदायक लुक के लिए अपने अफगानी सलवार सूट को हल्की ज्वेलरी और साधारण मेकअप के साथ पहन सकती हैं। इसके लिए छोट झुमके, पतली चेन और किसी खास अवसर के लिए पलती चूड़ियां काफी बढ़िया लगेंगी। वहीं, आप कोल्हापुरी चप्पल, मोजड़ी या फ्लैट सैंडल्स जैसे फुटवियर को इनके साथ मैच कर सकती है। एक सहज लुक के लिए आप बालों को बांध सकती हैं या चोटी भी बना सकती है। गर्मी में ज्यादा मेकअप आपकी त्वचा को असहज महसूस करा सकता है, जिस वजह से नो-मेकअप लुक ही सबसे बढ़िया पसंद हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
अफगानी सलवार सूट क्या होते हैं?
अफगानी सलवार सूट एक पारंपरिक पोशाक है जो अफगानिस्तान और Pakistan के कुछ हिस्सों में महिलाओं द्वारा पहना जाता है। यह एक लंबा, ढीला-ढाला कुर्ता और एक जोड़ी सलवार (पतलून) से बना होता है। इसके साथ आपको दुपट्टा भी मिल सकता है। आजकल ये सूट सेट भारत में भी काफी चलन में आ गए हैं।
गर्मियों के लिए अफगानी सलवार सूट क्यों अच्छे रहेंगे?
अफगानी सलवार सूट आमतौर पर ढीले और हवादार होते हैं, जो गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। वहीं, इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन और रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।
किस मटेरियल से बने अफगानी सलवार सूट गर्मी के लिए सही होते हैं?
Summer Season में सूती और रेयॉन जैसे कपड़े अफगानी सलवार सूट के लिए सबसे अच्छे होते हैं। ये कपड़े सांस लेने योग्य होते हैं और गर्मी में पहनने में आरामदायक होते हैं।
अफगानी सलवार सूट के साथ किस तरह के फुटवियर बढ़िया लगेंगे?
अफगानी सलवार सूट के साथ, मोजड़ी या फ्लैट्स जैसे ट्रेडिशनल फुटवियर बढ़िया लगते हैं। इसके अलावा, आप अपनी पसंद के हिसाब से कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी और झुमके भी पहन सकती हैं।